गृहमंत्री अमित शाह का बड़ा बयान, CAA कभी वापस नहीं लिया जाएगा, विपक्ष कर रहा है तुष्टिकरण की नीति

दिल्ली : न्यूज एजेंसी से को दिये गए साक्षात्कार में केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने सीएए को लेकर बड़ी बात कह दी है। उन्होने कहा है कि सीएए कभी वापस नहीं लिया जाएगा। विपक्ष इस मामले में तुष्टीकरण कर रही है।
विपक्ष तुष्टिकरण की राजनीति कर वोट बैंक को मजबूत करना चाहते हैं। वे बेनकाब हो चुके हैं और देश की जनता जानती है कि CAA इस देश का कानून है। मैं 4 साल में कम से कम 41 बार बोल चुका हूं कि CAA लागू होगा और चुनाव से पहले होगा। विपक्ष के पास कोई और काम नहीं है, उन्होंने यहां तक कहा कि सर्जिकल स्ट्राइक और एयर स्ट्राइक में राजनीतिक फायदा है, तो क्या हमें आतंकवाद के खिलाफ कार्रवाई नहीं करनी चाहिए? उन्होंने यह भी कहा कि अनुच्छेद 370 को हटाना भी हमारे राजनीतिक फायदे के लिए था। हम 1950 से कह रहे हैं कि हम अनुच्छेद 370 को हटाएंगे।उनका इतिहास है कि वे जो कहते हैं वह करते नहीं हैं, प्रधानमंत्री मोदी का इतिहास है कि जो भी भाजपा ने कहा है, मोदी ने जो कहा है, वह पत्थर की लकीर है। पीएम मोदी की हर गारंटी पूरी होती है।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now