धनबाद में पिस्टल तानकर बदमाशों ने मांगी पेट्रोल पंप मालिक से रंगदारी, CCTV में कैद हुई वारदात

Picture of Live Dainik

Live Dainik

March 3, 2024

धनबाद : जिले के पुटकी थाना क्षेत्र स्थित एक पेट्रोल पंप के मालिक से रंगदारी मांगी गई है। पिस्टल दिखाकर बदमाशों ने पंप मालिक से 50 हजार की रंगदारी मांगी। पंप मालिक को बदमाशों ने हर महीने 50 हजार रंगदारी देने की धमकी दी।
पिस्टल की नोंक पर रंगदारी की मांग कर रहे बदमाशों ने पंप के कर्मचारियों के साथ भी मारपीट की। बदमाशों ने धमकी देते हुए कहा कि अगर रंगदारी नहीं दी तो बुरे परिणाम के लिए तैयार रहना। रविवार को हुई ये पूरी वारदात सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है। पुलिस का कहना है कि वो सीसीटीवी की मदद से बदमाशों की पहचान करने और उसको पकड़ने में जुट गई है। बाइक पर सवार तीन बदमाश पहले पंप के कर्मचारियों से गाली गलौज की और फिर मारपीट करने लगे। उसी दौरान पंप के मालिक वहां पहुंचे तो बदमाश उसके साथ भी मारपीट करने लगे और पिस्टल तानकर हर महीने 50 हजार की रंगदारी देने की धमकी दी।

See also  चाईबासा में नक्सलियों की बड़ी साजिश नाकाम, सुरक्षा बलों ने पुराने नक्सल डम्प को किया ध्वस्त, भारी मात्रा में विस्फोटकों को किया बरामद
WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Trending Now