कांग्रेस और आप का गठबंधनः दिल्ली की तीन सीट पर कांग्रेस लड़ेगी चुनाव, गुजरात की दो और हरियाणा की एक सीट आप को

दिल्ली : इंडिया गठबंधन में आम आदमी पार्टी और कांग्रेस के बीच लोकसभा चुनाव को लेकर डील फाइनल हो गई है। दिल्ली की तीन सीटों पर कांग्रेस पार्टी चुनाव लड़ेगी तो वही गुजरात की दो सीट और हरियाणा की एक सीट पर आम आदमी पार्टी चुनाव लड़ेगी। कांग्रेस के खाते में दिल्ली की चांदनी चौक समेत तीन सीट आई है। चंढ़ीगढ़ की लोकसभा सीट और गोवा की दो सीटों पर गठबंधन के तहत कांग्रेस का उम्मीदवार होगा।
हरियाणा में 9 सीटों पर कांग्रेस और 1 सीट पर आम आदमी पार्टी चुनाव लड़ेगी. गुजरात में आम आदमी पार्टी दो सीटों और कांग्रेस 24 सीटों पर चुनाव लड़ेगी ।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now