राहुल गांधी की मौजूदगी में सदाकत आश्रम में खूब चले लात-घूंसू, कायकर्ताओं के बीच जमकर हुई मारपीट

Picture of Live Dainik

Live Dainik

April 7, 2025

राहुल गांधी की मौजूदगी में सदाकत आश्रम में खूब चले लात-घूंसू, कायकर्ताओं के बीच जमकर हुई मारपीट

पटनाः राहुल गांधी के बिहार दौरे के दौरान पटना में बवाल हो गया। सदाकत आश्रम में राहुल गांधी की मौजूदगी में कांग्रेस के कार्यकर्ताओं के जमकर भिड़त हो गई। कांग्रेस कार्यकर्ताओं के बीच जमकर लात-घूंसे चले।

नीतीश कुमार का ये हाल! दिलीप जायसवाल और संजय झा के इशारे पर उठाते नजर आये आरती की थाली, ताजा वीडियो ने फिर उठाएं कई सवाल
कहा जा रहा है कि एक पूर्व विधायक ने कांग्रेस के पंचायत सचिव की पिटाई कर दी। पीड़ित ने इसे जातिगत मुद्दा बताया, जिसमें राजपूत नेताओं द्वारा भूमिहार कार्यकर्ता को निशाना बनाया गया। पटना में बिहार कांग्रेस कार्यालय सदाकत आश्रम में हंगामा हुआ। लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी पार्टी के एक कार्यक्रम में शामिल होने यहां पहुंचे हैं। पार्टी कार्यकर्ताओं ने एक व्यक्ति को ‘चोर’ और ‘पॉकेटमार’ कहकर भगा दिया। व्यक्ति खुद को कांग्रेस पार्टी का कार्यकर्ता बता रहा है।कहा तो ये भी जा रहा है कि पूर्व प्रदेश अध्यक्ष और सांसद अखिलेश सिंह के एक समर्थक की कुछ कार्यकर्ताओं ने पिटाई कर दी। हमला पूर्व विधायक अमित कुमार टुन्ना के समर्थकों द्वारा किये जाने की बात कही जा रही है। झगड़ा इतना बढ़ गया कि दौड़ा दौड़ा कर कार्यकर्ता को पीटा गया। कथित तौर पर बदतमीजी से शुरू हुआ विवाद मारपीट तक जा पहुंची टुन्ना सिंह के समर्थक भड़क उठे और मारपीट शुरू हो गई।

See also  मोदी ने ट्रंप का बिना नाम लिया कहा कि दुनिया के किसी नेता ने सीजफायर के लिए नहीं कहा, राहुल के सवाल पर PM का जवाब

 

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Trending Now