पत्रकार को जान से मारने की धमकी देना युवक को पड़ा महंगा, पुलिस ने गिरफ्तार कर भेजा जेल

Picture of Live Dainik

Live Dainik

February 23, 2024

चतरा : विकास योजना में धांधली की खबर दिखाने के बाद एक टीवी चैनल के पत्रकार को जान से मारने का धमकी देने वाले युवक को पुलिस ने धर दबोचा है। आरोपी पप्पू प्रतापपुर थाना क्षेत्र के बभने पंचायत अंतर्गत महुगांई गांव का रहने वाला है। एसडीपीओ संदीप सुमन ने अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी कार्यालय में आयोजित प्रेस कांफ्रेंस में बताया कि बीते 18 फरवरी को पत्रकार कुमार चंदन ने मनरेगा कार्य में बरती जा अनियमितता से संबंधित खबर अपने चैनल में प्रसारित किया था। इससे नाराज संवेदक पप्पू यादव ने पत्रकार को फोन कर जान से मारने की धमकी दी थी। इस संबंध में पत्रकार ने थाना में पप्पू यादव के खिलाफ मामला दर्ज कराया था। मामला दर्ज करने के बाद एसडीपीओ के नेतृत्व में प्रतापपुर थाना पुलिस की टीम गठित की गई थी। टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए पप्पू यादव को उसके घर से गिरफ्तार किया कर लिया। एसडीपीओ ने बताया कि गिरफ्तार पप्पू यादव का पुराना अपराधिक इतिहास रहा है। उसके खिलाफ प्रतापपुर थाना में आईटी एक्ट, एससी-एसटी एक्ट व गरीबों के खाते से अवैध निकासी कर लाखों रुपये गबन करने का पूर्व से मामला दर्ज है। जिनमे से गबन के एक मामले में आरोपी ने न्यायालय से बेल लें लिया था। जबकि दो अन्य मामलो में वह फरार चल रहा था। पुलिस को उसकी सरगर्मी से तलाश थी। बताते चले कि पूर्व के वर्षो में खबर प्रकाशित करने के दो अलग-अलग मामले में चतरा जिले के दो पत्रकार अखिलेश प्रताप सिंह उर्फ इंद्रदेव यादव और चंदन तिवारी की हत्या अपराधियों द्वारा कर दी गई थी। लिहाजा पत्रकार को धमकी देने के मामले को चतरा एसपी राकेश रंजन ने काफी गंभीरता से लिया और उनके निर्देश पर आरोपी को पकड़कर सलाखों के पीछे भेजा गया। छापामारी टीम में एसडीपीओ के अलावा प्रतापपुर पुलिस निरीक्षक अमरदीप, थाना प्रभारी कासिम अंसारी, एएसआई वीरेंद्र तिवारी व दुर्गाचरण बिरुआ समेत जिला बल के जवान शामिल थे।

See also  School Closed Due to Heat Wave: बिहार में भीषण गर्मी को लेकर जारी अलर्ट के बाद स्कूलों को बंद करने का आदेश
WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Trending Now