हजारीबाग की 12 अनपढ़ महिलाओं को ED ने भेजा नोटिस, परेशान महिलाएं गुहार लगाते पहुंची थाने

Picture of Live Dainik

Live Dainik

February 23, 2024

हजारीबाग : जिले के टाटीझरिया थाना क्षेत्र के झरपो गांव में 12 महिलाएं और उनका परिवार परेशानी और दहशत के बीच जी रही है। महिलाओं के बीच दहशत ईडी की कार्रवाई को लेकर है। ईडी ने इन महिलाओं को नोटिस भेजा है और 3.90 करोड़ के उनके अकाउंट में आने को लेकर उनसे जानकारी मांगी है। इसके साथ ही ईडी ने इन महिलाओं के अकाउंट को भी फ्रीज कर दिया है।
दो फरवरी को इरपो गांव की 12 महिलाओं को ईडी ने नोटिस भेजा। अंग्रेजी में भेजे गए नोटिस को गांव की अशिक्षित और बेहद गरीब महिलाएं समझ नहीं पाई। गांव के कुछ पढ़े लिखे लोगों को इन महिलाओं ने जब नोटिस दिखाया था फिर सबके होश ही उड़ गए। गांव के लोगो ने महिलाओं को बताया कि ईडी ने पैसे के लेन देन को लेकर नोटिस भेजा है। इसके बाद ये सभी महिलाएं टाटीझरिया थाने पहुंची और गलत ढंग से गुड़िया देवी द्वारा रूपये निकाले जाने की लिखित शिकायत दी।

See also  सरकारी विज्ञापन में नाम नहीं होने पर भड़के कांग्रेस विधायक इरफान अंसारी, कहा- किया जा रहा है अपमानित

hazaribagh 2
सुनिता देवी के द्वारा थाना में दिए गए आवेदन में बताया गया है कि भराजो निवासी गुडिया देवी पति अरूण प्रसाद ने उसके खाते से छह लाख रुपये की अवैध निकासी की है। उसने लिखा है कि गुडिया देवी के द्वारा लोन दिलाने व अन्य प्रलोभन देकर हजारीबाग एक्सिस बैंक में खाता खुलाया गया और पासबुक गुडिया देवी अपने पास रख ली। उसके बैंक खाते में कहां से पैसा आया उसकी जानकारी उसे नहीं है। खाते से पैसों की हो रही निकासी की जांच करने बैंक कर्मी झरपो पहुंचे तब उसने बताया कि उसके द्वारा बैंक से पैसे नहीं निकाले जा रहे हैं। उसे हजारीबाग बुलाया गया। जहां उसके खाते से अधिक रूपयों की निकासी होता देख उसका खाता बंद कराया गया।
रोजगार का दिखाया सब्जबाग फिर खाते से की गई अवैध निकासी
गुरूवार को टाटीझरिया थाना पहुंची महिलाओं ने बताया कि झरपो की पूनम देवी ने उनलोगों को गुडिया देवी से मिलाया था। गुडिया देवी ने उनलोगों को रोजगार दिलाने, सिलाई मशीन सिखाने, लघु व कुटीर उद्योग जैसे मोमबत्ती, अगरबत्ती बनाने की मशीन दिलाने समेत कई प्रकार का प्रलोभन दिया। हालांकि महिलाओं को साडी जरूर दी गई थी। महिलाओं ने बताया कि गुडिया देवी ने उनलोगों का कई बैंकों में खाता खुलवा कर पासबुक अपने पास रख ली।
प्राप्त जानकारी के अनुसार इन महिलाओं के खाते में 3 करोड़ 90 लाख रुपये में से 3 करोड 25 लाख रुपये की निकासी की गई है। रूपये विदेशों से भी डाले गए हैं। आवेदन मिलने के बाद पुलिस तफ्तीश में जुटी हुई है। ईडी द्वारा नोटिस जारी करने व बडी राशि का हेरफेर होने का उद्भेदन होने पर इस मामले में कई लोगों का चेहरा सामने आने की उम्मीद है।

See also  Chamra Linda पर JMM सॉफ्टः बागी बसंत लौंगा पार्टी से निष्कासित, लिंडा पर कार्रवाई से परहेज
WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Trending Now