गिरिडीह में चार दिन से गायब बच्चे का शव मिलने पर भड़के लोग, सड़क जाम कर किया प्रदर्शन

Picture of Live Dainik

Live Dainik

February 15, 2026

गिरिडीह में चार दिन से गायब बच्चे का शव मिलने पर भड़के लोग, सड़क जाम कर किया प्रदर्शन

गिरिडीहः चार दिन पहले खेलने के दौरान गायब हुए बच्चे का शव कुएं से बरामद किया गया। बच्चे का शव मिलने के बाद लोग उग्र हो गए और टायर जलाकर प्रदर्शन किया। मामला धनवार थाना इलाके के मायानगर टोला से जुड़ा हुआ है। मृतक इसी टोला के निवासी लक्ष्मण दास का 12 वर्षीय पुत्र आयुष कुमार था।

चाईबासा में नगर परिषद अध्यक्ष उम्मीदवार रमेश खीरवाल के खिलाफ केस दर्ज, बिस्किट बांटने पर कार्रवाई
लाश नौलक्खा डैम के ठीक बगल में अवस्थित एक कुएं से बरामद की गई है। आयुष पिछले 10 फरवरी को स्कूल से घर वापस आने के बाद से लापता था। चार दिनों से परिजन और गांव के लोगों के साथ साथ पुलिस भी आयुष की तलाश कर रही थी। खोजी कुत्ता के साथ फॉरेन्सिक टीम को भी बुलाया गया, लेकिन आयुष का पता नहीं चला।

हजारीबाग वन भूमि घोटाला, ACB ने 13 सरकारी गवाह बनाए, कहा- विनय चौबे ने विनय सिंह की पत्नी के नाम जमाबंदी के लिए दवाब बनाया
इस बीच शनिवार को आयुष के शव पर राजेंद्र नामक किसान की नजर पड़ी। दरअसल, शनिवार को गेहूं में पटवन करने के लिए राजेंद्र नाम का किसान पहुंचा था। किसान ने पटवन के लिए जैसे ही कुआं में सेक्शन डाला, वैसे ही बच्चे का शव तैरता दिखा। इसकी सूचना राजेंद्र ने पुलिस को दी। सूचना पर पुलिस के साथ बच्चे के परिजन भी पहुंचे और शव की पहचान की गई।

See also  Air India Express की 70 से ज्यादा फ्लाइट्स कैंसिल, सिक लीव पर गए कर्मचारी

हजारीबाग में हाथी भगाने निकली टीम की गाड़ी से कंटेनर की टक्कर, दो की मौत
रविवार को होगा पोस्टमार्टम
इधर, शव मिलने की जानकारी पर एसडीएम अनिमेष रंजन, एसडीपीओ राजेंद्र प्रसाद, थाना प्रभारी सतेंद्र पाल मौके पर पहुंचे। शव को कुएं से निकाला गया। शव निकलते ही लोग आक्रोश में आ गए। लोगों ने कहा कि हत्या करने के बाद आयुष के शव को कुएं में डाला गया। लोगों ने दोषियों पर कार्रवाई की मांग की है।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Trending Now