JSSC (CGL) पेपर लीक मामले पर मुख्यमंत्री चंपाई सोरेन का बड़ा बयान, कहा-CBI जांच की जरूरत नहीं

रांची : जेएसएससी सीजीएल पेपर लीक मामले में मुख्यमंत्री चंपाई सोरेन का बड़ा बयान सामने आया है। मुख्यमंत्री ने कहा कि मामले की सीबीआई जांच की जरूरत नहीं है। एसआईटी पूरे मामले की जांच कर रही है, कुछ गिरफ्तारियां भी इस मामले में हुई है। जांच सही दिशा में चल रहा है। उन्होने आगे कहा कि ये समय हर राज्य में है केवल झारखंड में नहीं है, हमें थोड़ा इंतजार करना होगा।
मुख्यमंत्री ने यूपी-राजस्थान जैसे राज्यों में हुए पेपर लीक की तरफ इशारा करते हुए कहा कि अन्य राज्यों में भी पेपर लीक की घटनाएं हुई है। सरकार इस मामले पर गंभीर है इसलिए सख्त कानून भी लेकर आया गया है। राज्य सरकार ने एसआईटी का गठन किया है जो पूरे मामले की जांच कर रही है, सरकार दोषियों पर सख्त कार्रवाई करेगी।

cm 3
पेपर लीक मामले को लेकर बीजेपी लगातार हमलावर है और सरकार से पूरे मामले की सीबीआई जांच कराने की मांग कर रही है। शुक्रवार को विधानसभा सत्र शुरू होने से पहले बीजेपी के सदस्यों ने विधानसभा गेट पर जमकर प्रदर्शन किया।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now