‘अबुआ आवास’ दिलाने के नाम पर पैसे की उगाही करने वाले पर गढ़वा DC ने की बड़ी कार्रवाई

गढ़वा : जिले के उपायुक्त शेखर जमुआर ने बड़ी कार्रवाई की है। अबुआ आवास दिलाने के नाम पर रिश्वत लेने वाले डंडई प्रखंड कार्यालय के आवास योजना के ब्लॉक को-ऑडिनेटर को कार्यमुक्त कर दिया है। जांच के बाद शिकायत सही पाये जाने के बाद डीसी ने ये कार्रवाई की है। मुख्यमंत्री चंपाई सोरेन ने अबुआ आवास योजना के स्वीकृति पत्र वितरण समारोह के दौरान ये निर्देश दिया था कि जो भी अबुआ आवास के नाम पर पैसे की उगाही कर रहे है या फिर योजना को लेकर कोई अन्य शिकायत आती है तो तुरंत जांच कराकर कार्रवाई करें। डीसी की ये कार्रवाई उसी का परिणाम है।

See also  अबुआ आवास योजना के तहत मुख्यमंत्री चंपाई सोरेन ने 2 लाख से अधिक परिवारों को दिया स्वीकृति पत्र, 2027 तक सबको मिलेगा अपना घर
WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now