Logo
  • होम
  • राज्य
  • झारखंड
  • बिहार
  • राजनीति
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाइफ स्टाइल
  • होम
  • राज्य
  • झारखंड
  • बिहार
  • राजनीति
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाइफ स्टाइल

Home | पकरी बरवाडीह खनन परियोजना के लिए ऐतिहासिक दिन,त्रिवेणी सैनिक को मिला बेस्ट एमडीओ का अवॉर्ड

पकरी बरवाडीह खनन परियोजना के लिए ऐतिहासिक दिन,त्रिवेणी सैनिक को मिला बेस्ट एमडीओ का अवॉर्ड

Prashant Singh
January 28, 2024 4:54 PM
By
Prashant Singh
2 years ago
Share
hazaribagh 5
SHARE

हजारीबाग:एनटीपीसी पकरी बरवाडीह कोयला खनन परियोजना को अपनी कोयला खदान में उत्कृष्ट सुरक्षा के संग उत्पादन करने हेतु 66वें वार्षिक खनन सुरक्षा सप्ताह 2023 का समापन एवम वितरण समारोह में आठ पुरस्कारों से डीजीएमएस के निर्देशन में आयोजक सीसीएल के द्वारा पुरस्कृत किया गया। पुरस्कार वितरण समारोह का आयोजन शनिवार दिनांक 27 जनवरी 2024 को खनन सुरक्षा महानिदेशालय सीसीएल,रांची के दक्षिण पूर्वी क्षेत्र के तत्वावधान में तापीन,चरही में किया गया था। जहां पर आयोजित भव्य समारोह में पकरी बरवाडीह खनन परियोजना को सुरक्षा मापदंड के साथ बेहतर काम करने के लिए अलग अलग क्षेत्रों में आठ पुरस्कारों से सम्मानित किया गया। सर्वश्रेष्ठ एमडीओ के लिए त्रिवेणी सैनिक माइनिंग प्राइवेट लिमिटेड को प्रथम पुरस्कार दिया गया। इस मौके पर डीजीएमएस धनबाद के निदेशक प्रभात कुमार ने खदान सुरक्षा तकनीकी का उपयोग बढ़ाकर शून्य क्षति दक्षता को प्राप्त करने का आह्वान किया। इस मौके पर निदेशक प्रभात कुमार ने आश्वासन दिया कि खदान सुरक्षा महानिदेशालय सभी खान प्रबंधकों को सुरक्षित खनन करने के लिए हर संभव मदद करेगी। कार्यक्रम में पकरी बरवाडीह खदान को सुरक्षा मानकों पर खरा उतरने के लिए सराहना की गई।
triveni 1
ओवरऑल ओपन कास्ट माइन के लिए द्वितीय पुरस्कार, बेहतरीन हॉल रोड प्रबंधन के लिए प्रथम पुरस्कार,डंपर/ टीपर के लिए प्रथम पुरस्कार,सर्वश्रेष्ठ सीएचपी/ क्रशर के लिए द्वितीय पुरस्कार, बेस्ट आईटी एप्लीकेशन और इंप्लीमेंटेशन के लिए द्वितीय पुरस्कार दिया गया तो वहीं डस्ट सप्रेशन और अग्निशमन’ के लिए रनर अप पुरस्कार और खदान में आयोजित सर्वश्रेष्ठ सुरक्षा स्टाल और झांकी के लिए भी द्वितीय पुरस्कार से सम्मानित किया गया। इस मौके पर मुख्य खान निरीक्षक एवम डीजीएमएस के महानिदेशक प्रभात कुमार समारोह के मुख्य अतिथि थे। उनके अलावा सीसीएल के सीएमडी डॉ.बी वीरा रेड्डी,खान सुरक्षा निदेशक डीजीएमएस-सीसीएल आफताब अहमद भी समारोह में मौजूद थे। एनटीपीसी की तरफ से पीबी माइंस एजेंट चंद्रशेखर,पीबी माइंस मैनेजर अरविंद कुमार सिंह और सेफ्टी हेड राजेंद्र प्रसाद भी समारोह में मौजूद थे। त्रिवेणी सैनिक माइनिंग प्राइवेट लिमिटेड की तरफ से परियोजना निदेशक संजय कुमार खटोड़, जीएम माइंस सरोज पति सिंघा,डीजीएम एस गणेशन,डीजीएम सेफ्टी मलय बेहेरा,वरिष्ठ महाप्रबंधक बिमल कुमार सिन्हा,एजीएम सेफ्टी दस्तगीर आलम के अलावा भारी संख्या में कर्मचारीगण मौजूद थे। इस मौके पर खटोड़ ने कहा कि ये हम सब के लिए ऐतिहासिक पल है क्योंकि त्रिवेणी सैनिक माइनिंग प्राइवेट लिमिटेड को सर्वश्रेष्ठ एमडीओ के लिए प्रथम पुरस्कार से सम्मानित गया है। वहीं सुरक्षा मानकों पर खरा उतरने के लिए पकरी बरवाडीह खनन परियोजना को सुरक्षा मानकों के अलग अलग पैमानों पर उम्दा प्रदर्शन के लिए पुरस्कारों से नवाजा गया है जो हम सब के लिए गर्व की बात है। साथ ही उन्होंने डीजीएमएस के अनुदेशों का अक्षरशः पालन करने के लिए टीएसएमपीएल टीम को निर्देशित किया और शून्य क्षति दक्षता को पालन कराने हेतु अभिप्रेरित किया।प्रबंधन अपने कर्मचारियों को इस कामयाबी के लिए बधाई देती है। भविष्य में भी हम इस ऊर्जा को बनाए रखेंगे और सभी क्षेत्रों में बेहतरीन उपलब्धि देने की कोशिश करेंगे।

See also  CBI की टीम ओएसिस स्कूल के प्रिंसिपल को लेकर पहुंची स्कूल, NEET पेपर लीक मामले को लेकर कर रही है जांच
WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram Print
What do you think?
Love0
Sad0
Happy0
Sleepy0
Angry0
Dead0
Wink0
Previous Article rajbhawan 1 नीतीश कुमार की नई सरकारः राजभवन में तैयारी जारी, नेताओं का आना शुरू, नड्डा के मनाने के बाद नाराज कुशवाहा भी होंगे शपथग्रहण समारोह में शामिल
Next Article jmm 4 मुख्यमंत्री के खिलाफ ED की कार्रवाई के विरोध में JMM का राजभवन तक पैदल मार्च, बैरिकेडिंग लगाकर भीड़ JMM कार्यकर्ताओं को रोका गया
Leave a Comment Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

- Advertisement -
Ad imageAd image

Recent Posts

  • खान सर को बड़ी राहत, फायरिंग केस में गिरफ्तारी पर कोर्ट ने लगाई रोक, पुल‍िस से मांगी केस डायरी
  • घर के पानी टंकी में 27 सांप मिलने से हड़कंप, पानी बंद होने के बाद टंकी में झांककर देखा तो उड़ गए होश
  • देवघर से एपीके फाइल डेवलपर गिरफ्तार, धनबाद के डॉक्टर से साइबर ठगी का आरोप
  • सोशल मीडिया पर दोस्ती कर छात्रा से दुष्कर्म, अश्लील वीडियो बनाकर कर रहा था ब्लैकमेल, केस दर्ज
  • पटना के बाढ़ में दर्दनाक सड़क हादसा, तेज रफ्तार कार पेड़ से टकराई, 3 की मौत, 8 घायल, देवघर से पूजा कर लौट रहा था परिवार
  • सांप कांटने से पिता-पुत्र की मौत, गर्मी के कारण रात में जमीन परा सोये थे दोनों
  • भागलपुर में JDU सांसद अजय मंडल के कार्यालय में चोरी, बॉडीगार्ड की पिस्टल चुरा ले गए चोर
  • जामताड़ा में 22 लाख की ज्वेलरी लूट का मास्टरमाइंड गिरफ्तार, 18 संगीन मामलों का आरोपी फिरोज अंसारी चढ़ा पुलिस के हत्थे

You Might Also Like

हजारीबाग में दो मासूमों की हत्या का खुलासा, आरोपी गिरफ्तार

हजारीबाग में दो मासूमों की हत्या का खुलासा, आरोपी गिरफ्तार

6 days ago
हजारीबाग में मनचलों और अड्डेबाजों पर पुलिस का शिकंजा,101 ठिकानों पर छापेमारी, 64 हिरासत में लिए गए

हजारीबाग में मनचलों और अड्डेबाजों पर पुलिस का शिकंजा,101 ठिकानों पर छापेमारी, 64 हिरासत में लिए गए

1 week ago
असम से झारखंड लौट रहा पोकलेन ऑपरेटर दो हफ्ते से लापता, मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने हजारीबाग DC-SP को दिया कार्रवाई का आदेश

असम से झारखंड लौट रहा पोकलेन ऑपरेटर दो हफ्ते से लापता, मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने हजारीबाग DC-SP को दिया कार्रवाई का आदेश

1 week ago
hazaribagh mahua

हजारीबाग में दर्दनाक हादसा: शराब पीने नहीं बनाने में भी जाती है जान, जानिए झारखंड में महुआ के शराब ने कैसे ली तीन की जान

2 weeks ago
Logo
  • About us
  • Advertise with us
  • Privacy Policy
  • Contact us
  • Terms and Condition
  • Disclaimer
  • Fact-Checking Policy
  • Correction Policy
  • Ethics Policy
  • About us
  • Advertise with us
  • Privacy Policy
  • Contact us
  • Terms and Condition
  • Disclaimer
  • Fact-Checking Policy
  • Correction Policy
  • Ethics Policy

Follow Us On Social Media

Copyright © 2023-26 Live Dainik Broadcast Pvt. Ltd., All Rights Reserved.

adbanner
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?