बिहार में रील बनाने के चक्कर में 9 बच्चे नदी में डूबे, 5 किशोर की मौत

Picture of Live Dainik

Live Dainik

September 25, 2025

बिहार में रील बनाने के चक्कर में 9 बच्चे नदी में डूबे, 5 किशोर की मौत

डेस्कः बिहार के गया जिले से एक दिल दहला देने वाली खबर सामने आई है। गुरुवार, 25 सितंबर 2025 को खिजरसराय थाना क्षेत्र के केनी पुल के पास नदी में रील बनाने के दौरान 9 छात्र डूब गए, जिनमें से 5 की मौत हो गई। हादसे के बाद इलाके में मातम का माहौल है, परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

बिहार के NDA के सम्मेलन में संग्राम, नीतीश और चिराग की पार्टी के नेता भिड़े, विधायक के बेटे और सांसद की बेटी आमने-सामने
रील बनाने के दौरान हुआ हादसा
स्थानीय जानकारी के अनुसार, यह सभी छात्र स्कूल से लौटने के बाद नदी किनारे वीडियो (रील) बनाने पहुंचे थे। इस दौरान कुछ छात्र गहरे पानी में चले गए और डूबने लगे। जब वे चिल्लाने लगे तो आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और स्थानीय ग्रामीणों की मदद से बड़ी मशक्कत के बाद सभी को बाहर निकाला गया।

मधुबनी का जिला नियोजन पदाधिकारी और डेटा ऑपरेटर गिरफ्तार, निगरानी की टीम ने घूस लेते रंगे हाथ दबोचा
इलाज के दौरान गई 5 छात्रों की जान
सभी डूबे हुए छात्रों को तुरंत बेलागंज प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया, जहां से दो गंभीर रूप से घायल छात्रों को अनुग्रह नारायण मगध मेडिकल कॉलेज अस्पताल रेफर किया गया। वहीं, बेलागंज अस्पताल में भर्ती सात छात्रों में से पांच की मौत हो गई, जबकि दो का इलाज जारी है। जानकारी के अनुसार, डूबने वाले सभी छात्र 11वीं और 12वीं कक्षा के थे और स्कूल से लौटते समय यह हादसा हुआ। सभी छात्र वीडियो बनाने के शौक में नदी के गहरे हिस्से में चले गए थे। हादसे के बाद गांव में शोक का माहौल है। जैसे ही परिजनों को सूचना मिली, अस्पताल और घाट पर लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी।

See also  Jharkhand से अन्नपूर्णा देवी और Bihar से गिरिराज सिंह फिर से बनेंगी मोदी सरकार में मंत्री, शपथग्रहण से पहले पीएम से मिलने पहुंची

बिहार में स्वर्ण कारोबारी की हत्या,अपराधियों ने बरसाई ताबड़तोड़ गोलियां
SDM ने की पुष्टि, मृतकों की पहचान जारी
नीमचक बथानी अनुमंडल के एसडीएम केशव आनंद ने घटना की पुष्टि करते हुए बताया कि फिलहाल छह छात्रों की पहचान हो चुकी है। जिनके नाम इस प्रकार हैं: तौसीफ,जासिफ,साहिल,जैम,सुफियान,साजिद, एसडीएम ने बताया कि घटना की सूचना अंचलाधिकारी और थानाध्यक्ष के माध्यम से मिली है। फिलहाल घटना की जांच की जा रही है।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Trending Now