- Advertisement -
CM-Plan AddCM-Plan Add

झारखंड के 8 IPS को मिला अपने कार्य के अलावा अतिरिक्त पद का प्रभार, पुलिस विभाग ने जारी किया आदेश

बिहार में 26 IPS को मिला प्रमोशन, सरकार ने दिया न्यू इयर गिफ्ट

रांची: झारखंड के आठ आईपीएस को अपने कार्य के अलावा अतिरिक्त पद का प्रभार दिया गया है. इसको लेकर मंगलवार को झारखंड पुलिस मुख्यालय के द्वारा आदेश जारी कर दिया गया है. जारी आदेश में कहा गया है कि जिन आईपीएस अधिकारियों को अपने पद के अलावा अतिरिक्त पद का प्रभार दिया गया है, वे उस पद पर नियमित पदस्थापन होने तक उस पद का भी कार्य देखेंगे.

मंत्री इरफान अंसारी ने DGP के सामने कह दिया साफ-साफ, ‘ड्रग्स कहां मिलता हैं बच्चों को पता है लेकिन पुलिस को नहीं’

जाने किसे मिला कौन सा पद का प्रभार:

– जैप 10 कमांडेंट श्री सौरभ को जैप 1 कमांडेंट का कार्य देखेंगे.

– ग्रामीण एसपी धनबाद कपिल चौधरी जैप तीन कमांडेंट का कार्य देखेंगे.

– जामताड़ा एसपी राजकुमार मेहता आईआरबी 1 का कार्य देखेंगे.

– चतरा एसपी सुमित अग्रवाल आईआरबी तीन का कार्य देखेंगे

– गुमला एसपी हरीश बिन जमा आईआरबी 5 का कार्य देखेंगे.

See also  पलामू में अपराधी बेखौफः चैनपुर में एक व्यक्ति की गोली मारकर हत्या, दो दिन पहले कोयल नदी के पास हुई थी दो लोगों की हत्या

– गोड्डा एसपी मुकेश कुमार आईआरबी 8 का कार्य देखेंगे.

– सिटी एसपी धनबाद ऋत्विक श्रीवास्तव रेल एसपी धनबाद का कार्य देखेंगे

– जमशेदपुर ग्रामीण एसपी ऋषभ गर्ग रेल एसपी जमशेदपुर का कार्य देखेंगे

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now