दुर्गा पूजा मेले से लौट रहीं दलित समाज की 2 लड़कियों के साथ गैंगरेप, पलामू में हुई वारदात

Picture of Live Dainik

Live Dainik

October 14, 2024

पटना में मेडिकल छात्र पर यौन शोषण का आरोप, लिव-इन-पार्टनर ने दर्ज कराया मामला, युवक ने दूसरी लड़की से कर ली शादी

झारखंड के पलामू जिले में दुर्गा पूजा मेले से घर लौट रही दो नाबालिग लड़कियों के साथ सामूहिक दुष्कर्म की वारदात सामने आई है। यह वारदात शुक्रवार को नौडीहा बाजार थाना क्षेत्र में हुई। कुछ बदमाशों ने लड़कियों को बीच रास्ते ही पकड़ लिया और दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया। आरोपियों को पकड़ने के लिए बड़े पैमाने पर तलाशी अभियान चलाया जा रहा है।पुलिस ने इस मामले में मुखिया पुत्र समेत 4 को गिरफ्तार किया है।

पुलिस अधिकारी ने बताया कि यह वारदात शुक्रवार को नौडीहा बाजार थाना क्षेत्र में हुई। वारदात का पता रविवार शाम को तब चला जब एक पुलिस अधिकारी ने इस बारे में जानकारी दी। पुलिस अधिकारी ने बताया कि दलित परिवार की दो लड़कियां शुक्रवार को नौडीहा पूजा मेले से घर लौट रही थीं। कुछ बदमाशों ने उन्हें दबोच लिया। बदमाशों ने उनके साथ सामूहिक दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया।

चतरा से बीजेपी सांसद कालीचरण सिंह को आया हार्ट अटैक, रिम्स में कराया गया भर्ती, रास्ते में ही खत्म हो गया था एंबुलेंस का तेल

See also  राज्य खाद्य आयोग के अध्यक्ष Himanshu Shekhar Chaudhari हटाए गए

घर पहुंचने के बाद पीड़िताओं ने अपने परिवार के सदस्यों को आपबीती सुनाई। अगले दो दिनों तक पंचायत स्तर पर मामले को सुलझाने का प्रयास किया गया। आखिरकार रविवार देर शाम को पुलिस में शिकायत दर्ज कराई गई। एसडीपीओ ने बताया कि मामले की जांच चल रही है। पीड़िताओं को मेडिकल जांच के लिए मेदिनीराय मेडिकल कॉलेज भेजा गया है। आरोपी फरार बताए जाते हैं।

नौडीहा बाजार थाने के प्रभारी अमित कुमार द्विवेदी ने बताया कि आरोपियों को पकड़ने के लिए तलाशी अभियान चलाया जा रहा है। रात में पक्षियों का शिकार कर रहे कुछ युवा लड़कियों के चिल्लाने की आवाज सुनकर घटनास्थल पर पहुंचे। इन युवकों के मौके पर पहुंचने से आरोपी डर गए और भाग निकले। लड़कियां अपने रिश्तेदार के साथ दुर्गापूजा मेला घूमने के बाद एक ही बाइक से घर लौट रही थीं।

रोहित तिर्की के परिजनों से मिलकर बाबूलाल मरांडी ने आरोपियों को जल्द की गिरफ्तार करने की मांग, रोहित की दुर्गा पूजा में मेला घूमने के दौरान कर दी गई थी हत्या

See also  सिमडेगा में नाबालिग छात्रा से दो दिनों तक रेप, अश्लील फोटो और वीडियो बनाया, मुख्यमंत्री ने कहा-ऐसी घटना बर्दाश्त के काबिल नहीं
WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Trending Now