डायन-बिसाही के नाम पर तीन लोगों की हत्या कर घसीटते हुए ले गए जंगल, अर्द्धनग्न हालत में मिली मां-बेटी की लाश

Picture of Live Dainik

Live Dainik

October 14, 2024

hatya

पश्चिमी सिंहभूम के नक्सल प्रभावित टेबो के सियांकेल में डायन-बिसाही में एक ही परिवार के तीन लोगों की धारदार हथियार से हत्या कर दी गई। मृतकों में सियांकेल निवासी दुगुलू पूर्ति, उसकी पत्नी सुकबारो पूर्ति और बेटी दसकीर पूर्ति शामिल हैं। तीनों की लाश ग्रामीणों ने जंगल में देखी। मां और बेटी की लाश अर्द्धनग्न अवस्था में थी।

जानकारी के मुताबिक, जब वे सभी खाना खाकर सो रहे थे, तभी अज्ञात लोग घर में घुसे और लाठी-डंडे से पीटकर तीनों की हत्या कर दी। इधर, टेबो पुलिस घटना की जांच कर रही है। ग्रामीणों ने मृतकों का शव शुक्रवार को जंगल में तब पुलिस को सूचना दी। सूचना के अनुसार, डायन का आरोप लगाकर महिला के खिलाफ कुछ दिन पूर्व ही गांव में बैठक हुई थी।

झारखंड में आज हो सकती है विधानसभा चुनाव की घोषणा, JMM और भाजपा की तैयारी जोरों पर

मृतक दुगुलू पूर्ति की दो बेटियों की जान घर पर नहीं रहने के कारण बच गई। मृतक की एक बेटी पुनि पूर्ति दिल्ली में काम करती है। वहीं, दूसरी पुत्री दातकी पूर्ति  बिरसा स्कूल बंदगांव में रहकर कक्षा 10वीं में पढ़ाई करती है। हत्या के दिन दातकी पूर्ति बंदगांव में थी। इस कारण मृतक की दोनों बेटियों की जान बच गई। इधर, घटना के बाद पुलिस उसे चक्रधरपुर अनुमंडल अस्पताल लेकर आई थी।

See also  देवर ने गर्लफ्रेंड के साथ मिलकर की लाखों की चोरी, खरीदा XUV 500 कार, रांची पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार

हत्या के बाद तीनों के शव को रस्सी से बांध घसीटते पास के चुरिंगकोचा जंगल में ले जाकर फेंक दिया गया। घटना को अंजाम सुदूरवर्ती चंपाबा पंचायत के सियांकेल में गुरुवार रात तब दिया गया, जब तीनों पति, पत्नी और पुत्री सो रहे थे। इधर, घटना के बाद से गांव में दहशत का मौहाल हैं। टेबो पुलिस घटना की जांच कर रही है।

चतरा से बीजेपी सांसद कालीचरण सिंह को आया हार्ट अटैक, रिम्स में कराया गया भर्ती, रास्ते में ही खत्म हो गया था एंबुलेंस का तेल

बताया जाता है कि गुरुवार रात सियांकेल गांव निवासी दुगुलू पूर्ति, पत्नी सुकबारो पूर्ति तथा बेटी दसकीर पूर्ति के साथ भोजन करने के बाद सो रहे थे। इसी दौरान अज्ञात लोग घर में आ घुसे और लाठी-डंडे से पिटाई के बाद तीनों की हत्या कर दी। और तीनों के गले में रस्सी बांध शव को घसीटते गांव के समीप चुरिंगकोचा जंगल ले गये और फेंक दिया।

See also  Khunti सीट से केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा को कांग्रेस के कालीचरण मुंडा ने चुनाव में हराया

शुक्रवार सुबह जब ग्रामीण जंगल में लकड़ी एवं पत्ता लाने गए तो तीनों का शव देखा। मां और बेटी के शव अर्द्धनग्न अवस्था में पड़े थे। उन्होंने गांव पहुंच लोगों को बताने के साथ टेबो पुलिस को जानकारी दी। सूचना के बावजूद पुलिस नक्सल प्रभावित क्षेत्र होने के कारण उस दिन नहीं गई। शनिवार को टेबो पुलिस, सीआरपीएफ एवं भारी संख्या में जिला पुलिस के साथ जंगल पहुंची और शव को बरामद किया। चक्रधरपुर अनुमंडल अस्पताल में पोस्टमार्टम के लिए शवों को परिजनों को सौंप दिया।

रोहित तिर्की के परिजनों से मिलकर बाबूलाल मरांडी ने आरोपियों को जल्द की गिरफ्तार करने की मांग, रोहित की दुर्गा पूजा में मेला घूमने के दौरान कर दी गई थी हत्या

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Trending Now