Indigo संकट के बाद विमानन कंपनियों ने किराए बढ़ाए, रांची से दिल्ली का किराया 25 हजार

Picture of Live Dainik

Live Dainik

December 6, 2025

रांची एयरपोर्ट पर इंडिगो की फ्लाइट हुई ग्राउंडेड, रांची-कोलकाता फ्लाइट से यात्री गए भुवनेश्वर

पूरे देश में बड़ी संख्या में इंडिगो एयरलायंस की विमानों का परिचालन प्रभावित हो गया है। वहीं दूसरी ओर विमानन कंपनियों की ओर से छह व सात दिसंबर के विमान किराया में वृद्धि कर दी गई है।

शनिवार (06 दिसंबर) को रांची से लखनऊ का किराया 14 हजार रुपये, रांची से पुणे के लिए 18 हजार रुपये, रांची से चेन्नई के लिए 24 हजार रुपये व रांची से दिल्ली के लिए 14 हजार रुपये निर्धारित किया गया है।

इसी प्रकार, रविवार (07 दिसंबर) को रांची से दिल्ली के लिए 25 हजार रुपये, रांची से लखनऊ के लिए 14 हजार रुपये व रांची से बेंगलुरु के लिए 25 हजार रुपये निर्धारित किया गया है।

100 करोड़ के ब्याज की मांग वाली आरपीसीएल की याचिका खारिज, बकाया राशि पर मांगा था ब्याज

विमानन कंपनियों की ओर से किराये में की गई वृद्धि से यात्री परेशान हैं। शुक्रवार को बिरसा मुंडा एयरपोर्ट पर जिन यात्रियों ने पूर्व में निर्दारित दर पर टिकट की बुकिंग कराई ती, उन्हें संबंधित विमान रद होने पर दूसरे विमान की टिकट लेने पर अधिक पैसे की मांग की जा रही थी।

See also  महिला भिखारी को दिया कॉन्डोम, एक्स पर ट्रोल हो गया डॉक्टर; लोगों ने बताया शर्मनाक

इसका यात्रियों ने विरोध किया। उन्होंने कहा कि जब मैने पूर्व में टिकट बुकिंग किया था तो संबंधित विमान रद होने के बाद अधिक पैसे की मांग की जा रही है, यह तो पूरी तरह गलत है।

शराब घोटाले में IAS अमीत कुमार से एसीबी ने पूछे तीखे सवाल, अमीत ने कहा- मेरे हटने के बाद का है मामला

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Trending Now