वंदे भारत ट्रेन पर बिहार में फिर पथराव, बोगी का टूटा शीशा, पत्थरबाजी की 5वीं घटना

Picture of Live Dainik

Live Dainik

July 18, 2025

वंदे भारत ट्रेन पर बिहार में फिर पथराव, बोगी का टूटा शीशा, पत्थरबाजी की 5वीं घटना

डेस्कः बिहार में एक बार फिर वंदे भारत ट्रेन पर पथराव की घटना सामने आई है। समस्तीपुर मंडल के बगहा स्टेशन के पास शुक्रवार की सुबह गोरखपुर-पाटलिपुत्र 26502 वंदे भारत एक्सप्रेस पर पत्थरबाजी कि गई। पत्थरबाजी में ट्रेन का सी-टू बोगी के 35 से 37 नंबर सीट वाला कांच टूट गया। हालांकि यात्री को चोट नहीं आई हैं। जिसे नरकटियागंज और बेतिया में दुरुस्त किया गया। गोरखपुर-पाटलिपुत्र 26502 वंदे भारत पर यह पांचवीं बार पत्थरबाजी की गई है। इससे पहले दो बार मोतीपुर-मेसही सेक्शन, एक माड़ीपुर और बगहा में वंदे भारट पर पथराव हुआ था।

बिहार में निगरानी की बड़ी कार्रवाई, जमुई के मत्स्य विभाग के दो पदाधिकारी को घूस लेते रंगे हाथ किया गिरफ्तार
जानकारी के मुताबिक सुबह सवा सात बजे के करीब पत्थरबाजी की घटना हुई। इससे वंदे भारत ट्रेन के सुरक्षा पर सवाल उठने लगा है। इस संबंध में बगहा आरपीएफ ने अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज की गई है। आरपीएफ गोरखपुर पाटलिपुत्र वंदे भारत के सीसीटीवी को पत्थरबाजों को चिन्हित करने के लिए सीसीटीवी खंगाला जा रहा है। वंदे भारत ट्रेन पर हो रही पथराव की घटनाओं को रोकने के लिए आरपीएफ की ओर से जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है, ताकि, इस तरह की घटनाओं पर विराम लगाया जा सके।

See also  बिहार की SDPO करती थीं मनमाना व्यवहार, अनुशासनहीनता की दोषी करार, 15 दिन में देना होगा जवाब

भोजपुरी गायक और पूर्व IPS अधिकारी जनसुराज पार्टी में हुए शामिल, रितेश पांडे को प्रशांत किशोर ने दिलाई सदस्यता
इससे पहले बीते मंगलवार को नई दिल्ली से वाया मुजफ्फरपुर होकर दरभंगा जा रही 12566 बिहार संपर्क क्रांति सुपरफास्ट एक्सप्रेस पर पत्थरबाजी की गई थी। पत्थरबाजी सोनपुर स्टेशन से खुलने के बाद गंगा ब्रिज से ठीक पहले हुई। इस दौरान सिर में पत्थर लगने से एक युवक घायल हो गया था। वहीं एक महिला के हाथ के चोट आई थी।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Trending Now