झारखंड के होटल और गेस्ट हाउस में हो रहा था गंदा काम, पुलिस ने की छापेमारी तो पकड़े गए युवक और युवतियां

Picture of Live Dainik

Live Dainik

June 13, 2025

झारखंड के होटल और गेस्ट हाउस में हो रहा था गंदा काम, पुलिस ने की छापेमारी तो पकड़े गए युवक और युवतियां

डेस्कः गुरूवार की रात दुमका में सेक्स रैकेट की सूचना पर छापेमारी की गई। एसडीएम कौशल कुमार के नेतृत्व में दो होटलों में छापेमारी हुई जिसमें से एक होटल में सेक्स रैकेट का भंडाफोड़ हुआ। इस कार्रवाई में पुलिस ने आधे दर्जन से अधिक युवक-युवतियों को हिरासत में लिया। नगर थाने में इस सभी से पूछताछ की गई।

रामगढ़ के भुरकुंडा रेलवे साइडिंग पर फायरिंग, थाने के 100 मीटर दूर अपराधियों ने बरसाई गोली,सामने आई हमले की वजह
दुमका नगर थाना क्षेत्र स्थित भागलपुर रोड़ में गुरूवार रात करीब दस बजे होटल साकेत और नगर परिषद कार्यालय के सामने स्थित मत्स्यगंधा गेस्ट हाउस में छापेमारी की गयी। पहले साकेत होटल में अलग-अलग कमरे में रह रहे लोगों का सत्यापन किया गया। इस दौरान उस होटल में रह रही तीन लड़कियों ने खुद को कोलकाता की रहने वाली बताया और कहा कि अपने काम के सिलसिले में वह दुमका आई हैं।

See also  झारखंड में एक सितंबर से महंगी होगी शराब, सरकार ने वैट घटाया पर मल्टीपल टैक्स लगाए

1200 675 24368501 thumbnail 16x9 dumka

बिहार चुनाव को लेकर इंडिया गठबंधन की बैठक में नहीं बुलाए जाने से JMM नाराज, विनोद पांडे ने कहा- ‘अनदेखी नहीं होगी बर्दाश्त’
इसके बाद में छापेमारी टीम मत्स्यगंधा गेस्ट हाउस पहुंची, जहां सेक्स रैकेट का भंडाफोड़ हुआ। यहां से चार युवतियों और होटल संचालक समेत तीन युवकों को हिरासत में लिया गया। इस होटल के रजिस्टर में लड़कियों के इंट्री दर्ज नहीं थी। बिस्तर पर अवैध चीजें पाई गईं जिससे यह स्पष्ट हुआ कि यहां सेक्स रैकेट संचालित किया जा रहा था।

पूर्व मुख्यमंत्री स्कूल की दीवार पर कर रहे थे पेशाब, कैमरे में हुआ कैद, विपक्ष ने घेरा
इस छापेमारी में पुलिस की टीम ने जब संदिग्ध परिस्थिति में पकड़ी गई युवतियों से पूछताछ की तो पता चला कि ये पश्चिम बंगाल के बीरभूम के अलावा दुमका जिला के अगल-बगल के इलाके से आई थीं। हालांकि पूछताछ में ये बचने के लिए अपने को इवेंट मैनेजमेंट कार्य से जुड़ी बता रही थीं।छापेमारी के नेतृत्व कर रहे SDM कौशल कुमार ने कहा कि गेस्ट हाउस में गलत काम हो रहा था। इस मामले में उसके संचालक पर भी प्राथमिकी दर्ज की जा रही है। एसडीएम ने नगर थाना प्रभारी नंदकिशोर प्रसाद को सुसंगत धाराओं में केस कर आवश्यक कार्रवाई करने का निर्देश दिया।

See also  झारखंड में अगले दो दिन पड़ेगी कड़ाके की ठंड, 2 डिग्री तक लुढ़का तापमान, नये साल में खुशनुमा रहेगा मौसम
WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Trending Now