लोहरदगा के सेन्हा में तस्करी कर ले जाते 28 पशु जब्त, तस्कर फरार

लोहरदगा : जिले के सेन्हा थाना क्षेत्र में स्थानीय पुलिस ने गुप्त सूचना पर बड़ी कार्रवाई करते हुए 28 पशुओं को तस्करी के शक में जब्त किया है। हालांकि पुलिस की कार्रवाई को देखते ही पशुओं को हांककर ले जा रहे पशु तस्कर अंधेरे का लाभ उठाकर मौके से फरार हो गए। सेन्हा थाना प्रभारी नीरज कुमार झा को सेन्हा के रास्ते करीब दो दर्जन पशुओं को हांकते हुए लोहरदगा की ओर ले जाने की गुप्त सूचना मिली थी। जिसे सेन्हा थाना प्रभारी ने वरीय अधिकारियों को अवगत कराते हुए एकागुड़ी पथ पर छापेमारी अभियान चलाया। इसी दौरान पुलिस वाहन को देखते ही पशु तस्कर मौके से भाग निकले। जिसके बाद पुलिस टीम ने तस्करी कर ले जा रहे 28 पशुओं को जब्त किया। सेन्हा थाना प्रभारी नीरज झा ने बताया कि बरामद 28 पशुओं को जब्त कर लिया गया है। मामले में पशु क्रूरता अधिनियम के तहत अज्ञात तस्करों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की जाएगी। पुलिस तस्करों की पहचान और गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही है।

See also  बिहार विधानसभा चुनाव 2025: बीजेपी की दूसरी लिस्ट में मैथिली ठाकुर को अलीनगर से और पूर्व आईपीएस आनंद मिश्रा को बक्सर से टिकट

WhatsApp Image 2026 04 05 at 3.49.51

धनबाद में गैस सिलेंडर कटर ब्लॉस्ट से तीन की मौत, 3 CISF जवान भी घायल

पुलिस ने किया पीछा, नहीं मिला सुराग
पुलिस ने फरार पशु तस्करों का पीछा भी किया, लेकिन अंधेरे और जंगल क्षेत्र का फायदा उठाकर वे हाथ नहीं आ सके। इसके बाद पुलिस ने सभी पशुओं को कब्जे में लेकर सुरक्षित सेन्हा थाना पहुंचाया।

WhatsApp Image 2026 04 05 at 3.49.51 PM

मानवता का परिचय, पशुओं को दिया चारा-पानी
थाना परिसर में पुलिसकर्मियों ने मानवता का परिचय देते हुए पशुओं के लिए चारा और पानी की व्यवस्था की। साथ ही सभी पशुओं की चिकित्सीय जांच भी कराई गई, ताकि उनकी स्थिति का आकलन किया जा सके।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now