- Advertisement -
CM-Plan AddCM-Plan Add

झारखंड में बदला मौसम का मिजाज, 24 जनवरी तक ठंड से राहत, अधिकतम तापमान 32 डिग्री सेल्सियस पहुंचा

झारखंड में बदला मौसम का मिजाज, 24 जनवरी तक ठंड से राहत, अधिकतम तापमान 32 डिग्री सेल्सियस पहुंचा

रांचीः झारखंड में पिछले दो दिनों से लगातार तापमान में बढ़ोतरी हो रही है। राजधानी रांची समेत आसपास के जिलों में लोगों को ठंड से राहत मिली है। सोमवार को तापमान में तीन डिग्री तक बढ़ोतरी हुई। चाईबासा में अधिकतम तापमान 32 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया जो सामान्य से 6.8 डिग्री ज्यादा है। वहीं जमशेदपुर में अधिकतम पारा में 2.5 डिग्री की बढ़ोतरी हुई और वहां अधिकतम तापमान 30.6 डिग्री दर्ज किया गया। रांची में न्यूनतम तापमान में 1.8 डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी हुई और 8.4 डिग्री पर रहा।

दावोस में हेमंत सोरेन ने टाटा स्टील के साथ की बैठक, 11 हजार करोड़ के निवेश का प्रस्ताव, स्वीडन की कंपनियों से भी मिले ऑफर
मौसम वैज्ञानिक के अनुसार, जारी पूर्वानुमान में अगले दो दिनों तक राहत के संकेत दिए गए हैं। अगले दो दिनों 20 और 21 जनवरी को न्यूनतम तापमान में 2 से 3 डिग्री सेल्सियस की वृद्धि की संभावना जताई गई है। यह स्थिति 24 जनवरी तक बने रहने की संभावना है।पिछले 24 घंटे के मौसम की बात करें तो पूरे राज्य में मौसम शुष्क बना रहा। राज्य में कहीं कहीं पर हल्के और मध्यम दर्जे का कोहरा देखा गया।
सबसे अधिक अधिकतम तापमान 30.4 डिग्री सेल्सियस चाईबासा का जबकि सबसे कम न्यूनतम तापमान 5.1 डिग्री सेल्सियस खूंटी का रिकार्ड किया गया।वहीं, राजधानी रांची का अधिकतम 26.6 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम 8.4 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया। मौसम विज्ञानी अभिषेक आनंद ने बताया कि राजधानी व आसपास के क्षेत्रों में तापमान में वृद्धि होने की संभावना है। ठंड से काफी राहत मिलने की संभावना है।

See also  झारखंड में चढ़ने लगा पाराः 17 अप्रैल को रांची सहित 12 जिलों में हीट वेव का अलर्ट

बच्चा चोर गिरोह के पास से और 38 बच्चे मिले, रांची पुलिस ने अब तक 50 बच्चों को किया बरामद
अगले चार दिन राजधानी का इतना रहेगा तापमान :
20 जनवरी : अधिकतम 28 डिग्री और न्यूनतम 12 डिग्री सेल्सियस
21 जनवरी : अधिकतम 27 डिग्री और न्यूनतम 10 डिग्री सेल्सियस
22 जनवरी : अधिकतम 26 डिग्री और न्यूनतम 9 डिग्री सेल्सियस
23 जनवरी : अधिकतम 26 डिग्री और न्यूनतम 10 डिग्री सेल्सियस

रामगढ़ में राहुल दुबे गिरोह के दो सदस्य गिरफ्तार, कार्रबाइन समेत कई हथियार बरामद
कांके में सर्दी धूप का संतुलन, ठिठुरन बरकरार
कांके प्रखंड में पिछले 24 घंटे में कांके क्षेत्र का मौसम शुष्क और साफ बना रहा। सोमवार को अधिकतम तापमान 23.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जिससे दिन में हल्की धूप ने लोगों को राहत दी।वहीं न्यूनतम तापमान 8.2 डिग्री सेल्सियस तक गिरने से सुबह और देर शाम ठंड का असर साफ तौर पर महसूस किया गया। इस अवधि में वर्षा शून्य (0.0 मिमी) रही जबकि 2.2 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से चल रही हल्की हवा ने ठंडक को और बढ़ा दिया।मौसम के इस बदलाव के चलते लोग दिन में धूप का आनंद लेते दिखे, वहीं सुबह-शाम गर्म कपड़ों का सहारा लेते नजर आए।मौसम विज्ञानी रमेश कुमार के अनुसार फिलहाल मौसम शुष्क बना रहने की संभावना है, जिससे आने वाले दिनों में सुबह-शाम ठंड और दिन में हल्की गर्माहट का यही सिलसिला जारी रह सकता है।

See also  घाटशिला से जेएमएम के प्रत्याशी होंगे सोमेश सोरेन, बीजेपी ने बाबूलाल सोरेन को दिया है टिकट
WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now