चतरा के टंडवा में कोयला चोरी पर बड़ा शिकंजा, जंगल से 250 टन कोयला बरामद, पांच हाइवा जब्त

Picture of Live Dainik

Live Dainik

October 5, 2026

चतरा के टंडवा में कोयला चोरी पर बड़ा शिकंजा, जंगल से 250 टन कोयला बरामद, पांच हाइवा जब्त

चतरा: टंडवा के मगध कोयला परियोजना क्षेत्र में कोयला चोरी के खिलाफ सीआईएसएफ और सीसीएल की संयुक्त कार्रवाई में बड़ी सफलता मिली है। ओझाटांड़ के जंगल क्षेत्र में छापेमारी कर टीम ने करीब 250 टन अवैध रूप से डंप किया गया कोयला बरामद किया। मौके से पांच हाइवा भी जब्त किए गए। कार्रवाई के दौरान वाहनों के चालक भागने में सफल रहे। संयुक्त टीम को सूचना मिली थी कि रात के अंधेरे में हाइवा के जरिए कोयला डंप से कोयला चोरी कर जंगल में एकत्र किया जा रहा है। सूचना के सत्यापन के बाद टीम ने ओझाटांड़ इलाके में दबिश दी। सुरक्षाकर्मियों को देखते ही हाइवा चालक वाहन छोड़कर फरार हो गए। जब्त वाहनों में तीन हाइवा बिना नंबर प्लेट के साथ-साथ जेएच-02-बीवी-6016 और जेएच-02-बीटी-2432 शामिल हैं। जंगल की दुर्गम भौगोलिक स्थिति के कारण वाहनों को मौके से निकालना भी चुनौतीपूर्ण था। टीम ने सभी हाइवा को जब्त कर आगे की कार्रवाई के लिए बालूमाथ थाना पुलिस को सौंप दिया। मामले में प्राथमिकी दर्ज की गई है।

See also  फडणवीस से मुलाकात के बाद डिप्टी CM के लिए राजी हुए शिंदे, आज होगा मुख्यमंत्री के नाम का ऐलान

सीआईएसएफ गठन के बाद दूसरी बड़ी कार्रवाई
कार्रवाई सहायक कमांडेंट सुभाष कुमार और हर्षा लवानिया के नेतृत्व में हुई। उपनिरीक्षक हलदर और अभिषेक ने अभियान में भाग लिया। कमांडेंट अमित कुमार के मार्गदर्शन में एनके पिपरवार टीम ने भी सहयोग किया। सीआईएसएफ यूनिट सीसीएल मगध एवं आम्रपाली का औपचारिक गठन 19 सितंबर 2026 को हुआ था। इसके बाद यह दूसरी बड़ी कार्रवाई बताई जा रही है। टीम का लक्ष्य कोयला चोरी और अवैध गतिविधियों पर अंकुश लगाते हुए जीरो कोल लीकेज की दिशा में कार्रवाई को मजबूत करना है।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Trending Now