- Advertisement -
WEB_BANNER_CM_RamNavamiWEB_BANNER_CM_RamNavami

हजारीबाग के बड़कागांव में ज्वेलरी शॉप से दिनदहाड़े 25 लाख की लूट, भागते समय अपराधियों ने की फायरिंग

हजारीबाग के बड़कागांव में ज्वेलरी शॉप से दिनदहाड़े 25 लाख की लूट, भागते समय अपराधियों ने की फायरिंग

हजारीबागः जिले के बड़कागांव थाना क्षेत्र में शनिवार की सुबह अपराधियों ने बड़ी वारदात को अंजाम दिया। बड़कागांव बाजार स्थित डेली मार्केट के समीप शनिवार को करीब 11:30 बजे प्रभु सोने की दुकान में घुसकर हथियारबंद लुटेरों ने करीब 25 लाख रुपये के जेवरात लूट लिए। लूट की इस घटना से पूरे इलाके में अफरा-तफरी मच गई। लूट के बाद अपराधी फरार हो गए।

जमशेदपुर के कपाली से दो संदिग्ध आतंकी गिरफ्तार, दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने धर दबोचा
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार तीन की संख्या में अपराधी अपाचे बाइक पर सवार होकर ज्वेलरी दुकान पहुंचे थे। लूटपाट के दौरान जब लोगों ने विरोध किया तो अपराधियों ने दहशत फैलाने के उद्देश्य से 4 से 5 राउंड ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी। फायरिंग की चपेट में आकर सुधीर सोनी नामक व्यक्ति के हाथ में गोली लग गई।

चाईबासा में 5 बच्चों को संक्रमित HIV ब्लड चढ़ाने का मामला, हाईकोर्ट के आदेश पर आरोपियों के खिलाफ FIR दर्ज
घायल की स्थिति खतरे से बाहर
घटना के बाद बाजार क्षेत्र में अफरा-तफरी मच गई। घायल सुधीर सोनी को तत्काल बड़कागांव सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने बेहतर इलाज के लिए हजारीबाग सदर अस्पताल रेफर कर दिया। चिकित्सकों के अनुसार घायल की स्थिति खतरे से बाहर बताई जा रही है।घटना की सूचना मिलते ही बड़कागांव पुलिस मौके पर पहुंची और जांच-पड़ताल शुरू कर दी। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज खंगाल रही है। अपराधियों की पहचान और गिरफ्तारी के लिए छापेमारी अभियान भी तेज कर दिया गया है।दिनदहाड़े ज्वेलरी शोरूम में हुई लूट की इस घटना से क्षेत्र के व्यवसायियों में दहशत का माहौल है। व्यापारियों ने बाजार क्षेत्र में नियमित पुलिस गश्ती और सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने की मांग की है।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now