पूर्व नक्सली से मांगी गई 25 लाख की रंगदारी, PLFI जोनल कमांडर के नाम से आया था फोन

पूर्व नक्सली से मांगी गई 25 लाख की रंगदारी, PLFI जोनल कमांडर के नाम से आया था फोन

रांचीः राजधानी रांची के तुपुदाना ओपी क्षेत्र में रहने वाले एक सरेंडर किए गए नक्सली से पीएलएफआई के जोनल कमांडर के नाम से 25 लाख रुपए की रंगदारी की मांग की गई है। इस संबंध में तुपुदाना के पुगरू में रहने वाले मंटू महतो उर्फ मंटू साहू ने तुपुदाना ओपी में प्राथमिकी दर्ज कराई है।

अंबा प्रसाद के करीबियों के घर ED की दबिश, रांची सहित कई ठिकानों पर चल रही है छापेमारी
मंटू ने पुलिस को बताया कि वह नक्सली संगठन में था, लेकिन उसने पुलिस से समक्ष सरेंडर कर दिया। जेल से बाहर आने के बाद अब वह जमीन के धंधे में लग गया है। 26 जून को खुद को पीएलएफआई का जोनल कमांडर राजेश यादव बताकर एक शख्स ने फोन किया। तुपुदाना बालसिरिंग में जमीन के एकरानामा के एवज में उसने 25 लाख रंगदारी मांगी।

झारखंड के वित्त मंत्री राधा कृष्ण किशोर लेंगे राजनीति से संन्यास, 2029 का चुनाव नहीं लड़ेंगे
लेकिन उसने रंगदारी देने से इनकार कर दिया। 29 जून को घर पर हुई फायरिंग मंटू ने पुलिस को बताया कि राजेश की धमकी के तीन दिन बाद स्कूटी सवार दो लोगों ने 29 जून की रात घर पर चार राउंड फायरिंग की। 30 जून को फिर से एक शख्स ने फोन किया। उसने धमकी भरा पत्र भी भेजा और पैसे नहीं देने पर हत्या की धमकी दी।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now