चाईबासा बाल सुधार गृह से 20 से अधिक बच्चे हुए फरार, सुरक्षाकर्मी और गार्ड पर किया जानलेवा हमला

चाईबासा बाल सुधार गृह से 20 से अधिक बच्चे हुए फरार, सुरक्षाकर्मी और गार्ड पर किया जानलेवा हमला

चाईबासाः मंगलवार को चाईबासा के संप्रेक्षण गृह में जमकर बवाल हुआ। बाल सुधार गृह में बंद बाल कैदियों ने सुरक्षाकर्मी और गार्ड पर हमला किया और वहां से फरार हो गये। इस दौरान सीसीटीवी कैमरे, कुर्सी और अन्य सामान को भी बाल कैदियों ने तोड़ दिया।

01 04 2025 chaibasa1bandi 23910120

खूंटी रीमिक्स फॉल हो गई जानलेवा! रांची के दो छात्रों की डूबने से हुई मौत, पिछले हफ्ते दो भाईयों ने गवांई थी जान
मिली जानकारी के अनुसार, सबसे पहले बाल कैदियों ने सुधार गृह के अंदर तोड़फोड़ और हंगामा शुरू किया। बाल संप्रेक्षण गृह में रखे सामानों को तोड़ा, सीसीटीवी को भी नुकसान पहुंचाया। इसके बाद बाहर के दरवाजे को धक्का देना शुरू किया। दरवाजा तोड़ने के बाद 20 से ज्यादा बाल कैदी वहां से फरार हो गये, इस दौरान सुरक्षाकर्मी और गार्ड ने उन्हे रोकने की कोशिश की तो उनके साथ मारपीट भी की गई।

50ce7577 8b75 465e b3b5 c35d34ce40af

चचेरी बहनों के साथ अधेड़ कर रहा था अश्लील हरकत, पकड़े जाने पर आरोपी ने उठाया ये कदम
घटना की जानकारी मिलने के बाद प्रशिक्षु आईपीएस निखिल राय, एसडीपीओ बहामन टुटी, एसडीओ संदीप अनुराग टोपनो, सदर सीओ उपेंद्र कुमार और मुफ्फसिल थाना प्रभारी रंजीत उरांव दल बल के साथ संप्रेक्षण गृह पहुंचे और मामले को लेकर छानबीन शुरू की। शुरूआती जानकारी ये मिली है कि मंगलवार की शाम को बाल कैदी संप्रेक्षण गृह में खेल रहे थे, अचानक किसी बात को लेकर विवाद शुरू हुआ और मारपीट होने लगी। इसके बाद बच्चों ने जमकर उत्पात शुरू किया और तोड़फोड़ करने के बाद वहां से फरार हो गये।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now