खूंटीः जिले का प्रमुख रीमिक्स फॉल दशम फॉल जैसा ही खतरनाक हो गई है। मंगलवार को दोस्तों के साथ घूमने गये दो छात्रों की डूबने से मौत हो गई है। 28 मार्च को भी रांची के कोकर स्थित अयोध्यापुरी के रहने वाले शुभम कुमार सिंह और राज कुमार सिंह की मौत रीमिक्स फॉल में नहाने के दौरान हो गई थी। दोनों सगे भाई थे और अपने दोस्तों के साथ रीमिक्स फॉल पहुंचे थे।
चचेरी बहनों के साथ अधेड़ कर रहा था अश्लील हरकत, पकड़े जाने पर आरोपी ने उठाया ये कदम
मंगलवार को रांची के खेलगांव स्थित महुआ टोली के रहने वाले रोलेन तिर्की और जेम्स सांगा अपने 10 दोस्तों के साथ रीमिक्स फॉल घुमने के लिए गये थे। नहाने के लिए वे दोनों झरने के पास गए और गहरे पानी में चले जाने के कारण दोनों युवकों की डूबने से मौत हो गई।
खूंटी डीएसपी वरूण रजक ने बताया कि रांची जिले के आदर्श नगर, कोकर, गाड़ीगांव से लगभग 10 किशोर बाइक पर सवार होकर रीमिक्स वाटर फॉल पहुंचे थे. सभी किशोर फॉल में नहा रहे थे। इसी दौरान दो किशोर गहरे पानी में चले गए और डूब गए. फॉल में नहा रहे अन्य दोस्तों ने स्थानीय लोगों को आवाज दी। इसके बाद आसपास के लोग जुटे और दोनों को ढूंढने का काफी प्रयास किया, लेकिन दोनों का कुछ पता नहीं चल सका। इसके बाद ग्रामीणों ने इसकी सूचना मारंगहादा पुलिस को दी। सूचना के लगभग पौने घंटे बाद पुलिस पहुंची और स्थानीय ग्रामीणों एवं गोताखोरों की मदद से फॉल में डूबे दोनों किशोर के शवों को बाहर निकाला गया।








