डेस्कःपाकिस्तान की राजधानी इस्लामाबाद में जुमे की नमाज के वक्त एक मस्जिद में बम धमाका हुआ है। द डॉन की रिपोर्ट के अनुसार इस्लामाबाद के इमाम बारगाह खदीजत-उल-कुबरा मस्जिद में सुसाइड अटैक के बाद 15 लोगों की मौत हो गई है, वहीं 80 लोग बुरी तरह घायल हुए हैं। धमाके के बाद शिया मस्जिद के अंदर का दृश्य डरा देने वाला है। लोग घायल और खून से लथपथ हालत में जमीन पर पड़े हुए नजर आ रहे हैं। बड़ी संख्या में लोग जमीन पर पड़े हुए हैं। वहां अफरातफरी का माहौल है।
मणिपुर में सरकार गठन के 24 घंटे बाद ही भड़की हिंसा,आपस में भिड़े दो समुदाय, पुलिस पर पथराव
मस्जिद में कैसे हुआ धमाका?
इस्लामाबाद के शहजाद टाउन इलाके में स्थित टेरलाई इमाम बारगाह में जुमे की नमाज के दौरान यह धमाका हुआ है। आत्मघाती हमलावर ने खुद को अंदर आने के बाद गेट के पास उड़ा लिया। इस घटना में पहले 5 लोगों की मौत की जानकारी सामने आई थी। मरने वालों की संख्या अब 15 पहुंच गई है. वहीं 80 लोगों के हताहत होने की जानकारी सामने आई है।विस्फोट की सूचना मिलने के बाद पुलिस और बचाव दल घटनास्थल पर पहुंच गया और बचाव कार्य जारी है।
हाईप्रोफाइल पार्टी पर पुलिस की रेड, 38 महिलाएं समेत 81 पकड़े गए, मची अफरातफरी
शिया समुदाय के मस्जिद में धमाका
तारलाई के जिस मस्जिद में आत्मघाती हमला हुआ है, उसे शिया समुदाय का मशहूर मस्जिद मान जाता है। पाकिस्तान में शिया समुदाय की आबादी करीब 2 करोड़ है।यह पाकिस्तान की कुल आबादी का 10-12 प्रतिशत है। नवंबर 2025 के बाद इस्लमाबाद में यह दूसरा बड़ा धमाका है। नवंबर 2025 में इस्लामाबाद कोर्ट के बाहर एक विस्फोट हुआ था, जिसमें 12 लोगों की मौत हुई थी और 36 लोग घायल हुए थे। यह हमला तहरीक ए तालिबान ने किया था।



