हाईप्रोफाइल पार्टी पर पुलिस की रेड, 38 महिलाएं समेत 81 पकड़े गए, मची अफरातफरी 

Picture of Live Dainik

Live Dainik

February 6, 2026

हाईप्रोफाइल पार्टी पर पुलिस की रेड, 38 महिलाएं समेत 81 पकड़े गए, मची अफरातफरी 

डेस्कः शराबबंदी वाले राज्य गुजरात के अहमदाबाद के पॉश इलाके में एक हाई-प्रोफाइल पार्टी हुई।यहां पुलिस ने ‘निर्वाणा ग्रीन्स वीकेंड होम्स’ में चल रहे 25वीं मैरिज एनिवर्सिरी की पार्टी पर छापा मार दिया। पुलिस की एंट्री ने मेहमानों के होश उड़ा दिए।मौके से 81 लोगों को हिरासत में लिया है, जिनमें अहमदाबाद के बड़े बिल्डर्स, नामचीन डॉक्टर और रईस कारोबारी शामिल हैं।

घूसखोर पंडत वेबसीरीज पर भारी बवाल, लखनऊ में FIR दर्ज, डायरेक्टर नीरज पांडे ने प्रमोशनल मटेरियल हटाने का लिया फैसला
ये पार्टी किसी और के लिए नहीं, बल्कि मुंबई के एक बिजनेसमैन अमित गोपीलाल पचेरीवाल ने अपने जीजा आदर्श जगदीश अग्रवाल की शादी की 25वीं सालगिरह यानी सिल्वर जुबली मनाने के लिए आयोजित की थी। जगह थी साणंद-नलसरोवर रोड पर स्थित लग्जरी वीकेंड होम ‘निर्वाणा ग्रीन्स’। बाहर BMW, ऑडी जैसी 20 से ज्यादा चमचमाती गाड़ियां खड़ी थीं, अंदर DJ बज रहा था, लोग मास्क लगाकर डांस कर रहे थे और टेबल पर विदेशी शराब की बोतलें, हुक्का और केक सजे हुए थे।

See also  ऑफिस का ताला तोड़कर रांची के नामकुम CO रामप्रवेश ने पद्भार किया ग्रहण, DC ने दिया जांच के आदेश

एक्स ब्वॉयफ्रेंड ने ही दोस्तों के साथ मिलकर किया गैंगरेप, पुलिस ने आठ को किया गिरफ्तार
पुलिस पहुंची तो कैसा था अंदर का नजारा?
पुलिस जब निर्वाणा ग्रीन्स पहुंची, तो वहां का नजारा किसी शाही शादी से कम नहीं था। वीकेंड होम को बेहद लग्जरी तरीके से सजाया गया था। रेड के दौरान पुलिस को प्रतिबंधित सामान जैसे भारी मात्रा में विदेशी शराब की बोतलें जब्त की गईं। मौके से 10 से ज्यादा हुक्का पाइप बरामद हुए।पुलिस ने परिसर से 20 से अधिक लग्जरी गाड़ियां जब्त की। केक सर्व करने के लिए 11 खास टेबल और शानदार खाने की व्यवस्था की गई थी। जैसे ही सानंद पुलिस अंदर दाखिल हुई, 35 से 45 वर्ष की उम्र वाले गेस्ट में हड़कंप मच गया।

मणिपुर में सरकार गठन के 24 घंटे बाद ही भड़की हिंसा,आपस में भिड़े दो समुदाय, पुलिस पर पथराव
सोशल मीडिया पर तो इस खबर ने आग लगा दी है। X (ट्विटर) पर लोग वीडियो शेयर कर रहे हैं जिसमें पुलिस लड़कियों-लड़कों को बस में बैठाती दिख रही है। कोई कह रहा है, “गुजरात ड्राई स्टेट है लेकिन अमीरों के लिए वेट स्टेट लगता है!” तो कोई मजाक उड़ा रहा है कि “पुलिस ने पार्टी क्रैश कर दी, अब ये लोग घर पर ही एनिवर्सरी मनाएंगे।” एक यूजर ने लिखा, “नई ट्रेंड है वीकेंड होम पार्टी का, शहर से दूर कोई पकड़ नहीं सकता – लेकिन पुलिस ने पकड़ लिया!” कुछ लोग पुलिस की तारीफ कर रहे हैं कि अच्छा काम किया, कानून सबके लिए बराबर होना चाहिए। वहीं कुछ ने सवाल उठाया कि इतनी बड़ी पार्टी कैसे इतने दिनों तक छुपी रही?

See also  बिहार में कुख्यात शार्प शूटर गोविंद शर्मा की हत्या, मुजफ्फरपुर के पूर्व मेयर समीर कुमार पर AK-47 से की थी ताबड़तोड़ फायरिंग

 

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Trending Now