बिहार में इसी साल विधानसभा चुनाव होने हैं। बिहार चुनाव से पहले नीतीश सरकार ने राज्य के बिजली उपभोक्ताओं को बड़ी राहत दे दी है। बिहार में 125 यूनिट मुफ्त बिजली का ऐलान किया गया है। सीएम नीतीश ने खुद एक्स पर इस बात की जानकारी दी है।
सीएम नीतीश कुमार ने एक्स पर लिखा, ‘हमलोग शुरू से ही सस्ती दरों पर सभी को बिजली उपलब्ध करा रहे हैं। अब हमने तय कर दिया है कि 1 अगस्त, 2025 से यानी जुलाई माह के बिल से ही राज्य के सभी घरेलू उपभोक्ताओं को 125 यूनिट तक बिजली का कोई पैसा नहीं देना पड़ेगा।

पटना में एक और मर्डरः 20 साल के युवक की धारदार हथियार से हत्या
इससे राज्य के कुल 1 करोड़ 67 लाख परिवारों को लाभ होगा। हमने यह भी तय किया है कि अगले तीन वर्षों में इन सभी घरेलू उपभोक्ताओं से सहमति लेकर उनके घर की छतों पर अथवा नजदीकी सार्वजनिक स्थल पर सौर ऊर्जा संयंत्र लगाकर लाभ दिया जाएगा।
हमलोग शुरू से ही सस्ती दरों पर सभी को बिजली उपलब्ध करा रहे हैं। अब हमने तय कर दिया है कि 1 अगस्त, 2025 से यानी जुलाई माह के बिल से ही राज्य के सभी घरेलू उपभोक्ताओं को 125 यूनिट तक बिजली का कोई पैसा नहीं देना पड़ेगा। इससे राज्य के कुल 1 करोड़ 67 लाख परिवारों को लाभ होगा। हमने यह…
— Nitish Kumar (@NitishKumar) July 17, 2025
कुटीर ज्योति योजना के तहत जो अत्यंत निर्धन परिवार होंगे उनके लिए सौर ऊर्जा संयंत्र लगाने हेतु पूरा खर्च राज्य सरकार करेगी तथा शेष के लिए भी सरकार उचित सहयोग करेगी। इससे घरेलू उपभोक्ताओं को अब बिजली का 125 यूनिट तक कोई खर्च नहीं लगेगा, साथ ही साथ राज्य में अगले तीन वर्षों में एक अनुमान के अनुसार 10 हजार मेगावाट तक सौर ऊर्जा उपलब्ध हो जाएगी।’
जमशेदपुर में बनेंगे वंदे भारत ट्रेन के डिब्बे, 4 हजार लोगों को मिलेगा काम
बिहार के उपमुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा ने कहा, “मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के नेतृत्व में डबल इंजन की NDA सरकार बड़े फैसले गरीबों के हित में ले रही है। 1 करोड़ 86 लाख उपभोक्ताओं को बिजली के बिल में बड़ी राहत मिलने जा रही है…” पारस अस्पताल में गोलीबारी की घटना पर उन्होंने कहा, “दुखद घटना है। अस्पताल के अंदर सुरक्षा के बावजूद ऐसी घटना दुर्भाग्यपूर्ण है। इसकी पूरी जांच होगी। कोई अपराधी बचेगा नहीं…”




