Logo
  • होम
  • राज्य
  • झारखंड
  • बिहार
  • राजनीति
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाइफ स्टाइल
  • होम
  • राज्य
  • झारखंड
  • बिहार
  • राजनीति
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाइफ स्टाइल

Home | सिर्फ स्वाद ही नहीं, आपकी सेहत के लिए भी फायदेमंद है कच्चा आम, यहां जानिए कैसे

सिर्फ स्वाद ही नहीं, आपकी सेहत के लिए भी फायदेमंद है कच्चा आम, यहां जानिए कैसे

livedainik
April 2, 2022 1:05 PM
By
livedainik
4 years ago
Share
SHARE

आम पन्ना हो या कच्चे आम की चटनी, ये सभी आपके मुंह में पानी लाने के लिए काफी हैं। तो अब इनके स्वास्थ्य लाभों (Benefits of Raw Mango) से परिचित होने का वक्त आ गया है।

Contents
  • आम से जुड़ी कुछ महत्वपूर्ण बातें
  • यहां जानिए आम में मौजूद पोषक तत्वों के बारे में 
  • जानिए इस पर क्या कहती है एक्सपर्ट
  • इन स्वास्थ्य समस्याओं में फायदेमंद है कच्चे आम का सेवन (Benefits of Raw Mango)
    • एसिडिटी से राहत दिलाता है 
    • डायबिटीज को नियंत्रित रखने में मददगार
    • कब्ज की समस्या से दिलाए राहत
    • इम्यूनिटी को बूस्ट करने में मददगार
    • गर्भावस्था में कच्चा आम है फायदेमंद
    • गर्मियों में लू से दिलाए राहत

आम (Mango) गर्मियों के सबसे प्रचलित और स्वादिष्ट फलों में से एक है। गर्मियां किसे पसंद होंगी? परंतु आम के लिए लोग गर्मियों के सीजन का इंतजार करते हैं। हालांकि, अभी पके हुए आम बाज़ार तक नहीं पहुंचे हैं। मगर कच्चे आमों (Kachcha aam) की आमद शुरू हो गई है। जिन्हें देखते ही किसी के भी मुंह में पानी आ जाना स्वभाविक है। भारत में कच्चे आम (Raw Mango) से कई स्वादिष्ट व्यंजन बनाए जाते हैं। इनमें सबसे प्रचलित है आम का अचार (Mango pickle)। लड़कियों को तो आम का अचार बहुत पसंद होता है। पर अचार का स्वाद किसी के प्रति भेदभाव नहीं करता, क्योंकि ये पुरुषों को भी उतना ही पसंद आता है, जितना स्त्रियों को। इतने टेस्टी व्यंजनों की मूल सामग्री यानी कच्चा आम आपकी सेहत को भी बहुत सारे लाभ (Benefits of Raw Mango) देता है। आइए जानते हैं आज इस बारे में विस्तार से।

कच्चे आम के स्वाद से तो आप सभी वाकिफ होंगी, परंतु आज हम आपको बताएंगे इससे होने वाले कुछ महत्वपूर्ण फायदों के बारे में। यह स्वाद के साथ-साथ सेहत के लिए भी उतना ही फायदेमंद होता है। यह कई तरह के पोषक तत्वों का स्रोत है। इनमें मौजूदा पोषक तत्व आपकी सेहत के लिए फायदेमंद हो सकते हैं। आगे जानते हैं आप से जुड़ी कुछ महत्वपूर्ण बातों के बारे में।

आम से जुड़ी कुछ महत्वपूर्ण बातें

  1. आम का वैज्ञानिक नाम मेंगीफेरा इंडिका है। साथ ही इसे संस्कृत में आम्रः भी कहा जाता है।
  2. “अल्फांसो” आम की सबसे महंगी और प्रचलित प्रजाति है। ज्यादातर इसकी खेती पश्चिम भारत में की जाती है।
  3. आम हमारे देश का राष्ट्रीय फल है और इसका पेड़ बांग्लादेश के राष्ट्रीय पेड़ के नाम से जाना जाता है।
  4. दुनिया भर में आम की लगभग 100 प्रजातियां पाई जाती हैं।
  5. आम के साथ इसके छिलके और पत्तियों के भी अनेक फायदे हैं। इसकी पत्तियों में पाए जाने वाले औषधीय तत्व दवाइयां बनाने में प्रयोग किए जाते हैं।
See also  'एक चुम्मा देगी क्या?' एक्ट्रेस के साथ लोकल ट्रेन में हुई यह घटना, दोस्तों संग कॉलेज से लौट रही थीं जब…

यहां जानिए आम में मौजूद पोषक तत्वों के बारे में 

आम विटामिन, बीटा कैरोटीन, एंटीऑक्सीडेंट, फाइबर, पोटैशियम, मैग्नीशियम, फास्फोरस, आयरन, कैल्शियम और सोडियम जैसे पोषक तत्वों का स्रोत है। यह आपको कई तरह की स्वास्थ्य समस्याओं से दूर रखने का काम करते हैं। आपको बता दें कि आम ब्लड प्रेशर को नियंत्रित करने के साथ-साथ आपकी इम्यूनिटी को भी बूस्ट करने में मददगार है। वहीं कच्चे आम के सेवन से पेट संबंधी समस्याएं, गैस, अपच, आंखों में सूजन और डायरिया से राहत मिलती है।

जानिए इस पर क्या कहती है एक्सपर्ट

ईटराइट द न्यूट्रिशन क्लिनिक, अंधेरी वेस्ट, मुंबई की नूट्रिशनिस्ट मालविका अठावले का कहना है कि कच्चा आम तरल पदार्थों का एक अच्छा स्रोत है, जो गर्मियों में हमारे शरीर में तरल पदार्थ की कमी को पूरा करता है। इसमें मौजूदा बीटा कैरोटीन एक एंटीऑक्सीडेंट की तरह काम करके हमारे शरीर को रेडिकल्स से मुफ्त रखते हैं। जिससे हमारी इम्युनिटी मजबूत रहती है।

See also  Hardik and Natasha Love Story: प्यार, सगाई, शादी और अलगाव… ऐसी है हार्दिक पांड्या और नताशा स्टेनकोविक की लव स्टोरी

आम फाइबर का एक अच्छा स्रोत है। इसलिए यह हमारी पाचन क्रिया को मजबूत करता है। मालविका अठावले के अनुसार आम में पाया जाने वाला विटामिन सी इम्यूनिटी बढ़ाने के साथ-साथ इंफेक्शन से लड़ने में भी मदद करता है। वहीं इसमें मौजूद पोटैशियम ब्लड प्रेशर को नियंत्रित रखने का काम करता है।

इन स्वास्थ्य समस्याओं में फायदेमंद है कच्चे आम का सेवन (Benefits of Raw Mango)

  1. एसिडिटी से राहत दिलाता है 

कच्चा आम फाइबर का एक अच्छा स्रोत है। वहीं आम के गूदे और छिलके में गैस्ट्रोप्रोटेक्टिव इफेक्ट पाए जाते हैं। इसलिए यह एसिडिटी की समस्या में फायदेमंद होता है।

  1. डायबिटीज को नियंत्रित रखने में मददगार

डायबिटीज (Diabetes) को नियंत्रित रखने के लिए कच्चे आम का सेवन फायदेमंद हो सकता है। क्योंकि इसमें मौजूदा एंटी डायबिटिक इफेक्ट शरीर मे ब्लड शुगर लेवल को कम करने का काम करता है।

  1. कब्ज की समस्या से दिलाए राहत

कच्चे आम के सेवन से कब्ज सहित पेट की कई अन्य समस्याओं से राहत मिल सकती है। इसमें मौजूद फाइबर पेट की समस्याओं से लड़ने में मदद करते है। आम में पाए जाने वाले मैंगिफरिन (Mangiferin) नामक कंपाउंड में लैक्सेटिव गुण होता है, जो मल को आसानी से बाहर निकालने का काम करता हैं।

  1. इम्यूनिटी को बूस्ट करने में मददगार

कच्चे आम में मौजूद बीटा कैरोटीन, एंटीऑक्सीडेंट की तरह आपके शरीर में काम करता है। जिसकी मदद से इम्यूनिटी बूस्ट रहती है। साथ ही इसका सेवन करने से पाचन क्रिया भी मजबूत होती है।

  1. गर्भावस्था में कच्चा आम है फायदेमंद

कच्चे आम के सेवन से एंटीऑक्सीडेंट की क्षमता को बढ़ाने में मदद मिलती है। साथ ही यह अल्सर की समस्या में भी फायदेमंद हो सकता है। कच्चे आम में मौजूदा टैनिन, अल्सर और टिश्यू में सूजन जैसी समस्याओं में फायदेमंद होते है। वहीं आपको बता दें कि गर्भावस्था के दौरान यह उल्टी की समस्या को भी कम कर सकता है।

  1. गर्मियों में लू से दिलाए राहत

गर्मी के मौसम में लू लगने की संभावना बढ़ जाती है। ऐसे में कच्चे आम को पानी में उबालकर पन्ना बनाकर पी सकती हैं। यह घरेलू उपाय आपको लू से जल्द से जल्द राहत दिलाने में फायदेमंद रहेगा।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram Print
What do you think?
Love0
Sad0
Happy0
Sleepy0
Angry0
Dead0
Wink0
Previous Article कलौंजी कब्ज से राहत दिलाने में कर सकती है आपकी मदद
Next Article अब भूल जाइए 28 दिन या 24 दिन के रिचार्ज का झंझट, Jio लाया ये शानदार कैलेंडर प्लान
Leave a Comment Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

- Advertisement -
Ad imageAd image

Recent Posts

  • खान सर को बड़ी राहत, फायरिंग केस में गिरफ्तारी पर कोर्ट ने लगाई रोक, पुल‍िस से मांगी केस डायरी
  • घर के पानी टंकी में 27 सांप मिलने से हड़कंप, पानी बंद होने के बाद टंकी में झांककर देखा तो उड़ गए होश
  • देवघर से एपीके फाइल डेवलपर गिरफ्तार, धनबाद के डॉक्टर से साइबर ठगी का आरोप
  • सोशल मीडिया पर दोस्ती कर छात्रा से दुष्कर्म, अश्लील वीडियो बनाकर कर रहा था ब्लैकमेल, केस दर्ज
  • पटना के बाढ़ में दर्दनाक सड़क हादसा, तेज रफ्तार कार पेड़ से टकराई, 3 की मौत, 8 घायल, देवघर से पूजा कर लौट रहा था परिवार
  • सांप कांटने से पिता-पुत्र की मौत, गर्मी के कारण रात में जमीन परा सोये थे दोनों
  • भागलपुर में JDU सांसद अजय मंडल के कार्यालय में चोरी, बॉडीगार्ड की पिस्टल चुरा ले गए चोर
  • जामताड़ा में 22 लाख की ज्वेलरी लूट का मास्टरमाइंड गिरफ्तार, 18 संगीन मामलों का आरोपी फिरोज अंसारी चढ़ा पुलिस के हत्थे

You Might Also Like

IRCTC New Food Rule 2026:ट्रेनों में रात 11 बजे से सुबह 6 बजे तक नहीं मिलेगा खाना, IRCTC ने बदले नियम

IRCTC New Food Rule 2026:ट्रेनों में रात 11 बजे से सुबह 6 बजे तक नहीं मिलेगा खाना, IRCTC ने बदले नियम

1 week ago
Sanjay Dutt विवादित सॉन्ग ‘सरके चुनर तेरी सरके’ मामले में NCW के सामने हुए पेश,अश्लीलता के आरोप को लेकर मांगी माफी

Sanjay Dutt विवादित सॉन्ग ‘सरके चुनर तेरी सरके’ मामले में NCW के सामने हुए पेश,अश्लीलता के आरोप को लेकर मांगी माफी

1 month ago
मनोज वाजपेयी की फिल्म 'घूसखोर पंडत' विवादों में, जातिवाद फैलाने को लेकर लोगों ने खोला मोर्चा

मनोज वाजपेयी की फिल्म ‘घूसखोर पंडत’ विवादों में, जातिवाद फैलाने को लेकर दिल्ली हाईकोर्ट में याचिका दायर

4 months ago
Dhurandhar 2 Teaser:धुरंधर-2 मार्च में मचाएगी धमाल, एक्शन से भरपूर रणवीर की फिल्म का टीचर आउट

Dhurandhar 2 Teaser:धुरंधर-2 मार्च में मचाएगी धमाल, एक्शन से भरपूर रणवीर की फिल्म का टीचर आउट

4 months ago
Logo
  • About us
  • Advertise with us
  • Privacy Policy
  • Contact us
  • Terms and Condition
  • Disclaimer
  • Fact-Checking Policy
  • Correction Policy
  • Ethics Policy
  • About us
  • Advertise with us
  • Privacy Policy
  • Contact us
  • Terms and Condition
  • Disclaimer
  • Fact-Checking Policy
  • Correction Policy
  • Ethics Policy

Follow Us On Social Media

Copyright © 2023-26 Live Dainik Broadcast Pvt. Ltd., All Rights Reserved.

adbanner
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?