Raksha Bandhan के विज्ञापन में ब्रालेट ब्रा पहनकर बैठी Kriti Sanon, सोशल मीडिया पर हुई ट्रोल

Picture of Live Dainik

Live Dainik

August 24, 2026

डेस्कः बॉलीवुड अभिनेत्री कृति सेनन रक्षाबंधन के विज्ञापन को लेकर जमकर ट्रोल हो रही है। ब्रालेट स्टाइल ब्लाउज पहनकर भाई को राखी बांधने पर लोग एक्ट्रेस पर भड़क गए है। वीडियो में उनके कपड़ों को लेकर यूजर्स की राय बंटी हुई है। विज्ञापन में उन्होंने इंडो-वेस्टर्न आउटफिट पहना है। इसमें केप और ड्रेप्ड स्कर्ट के साथ ब्रालेट-स्टाइल ब्लाउज शामिल था। कई लोगों ने पारंपरिक थीम वाले इस विज्ञापन में एक्ट्रेस के पहनावे पर आपत्ति जताई है। लोगों का कहना है कि रक्षाबंधन जैसे पवित्र सेलिब्रेशन में कृति का लुक भारतीय संस्कृति के साथ खिलवाड़ है।

krirk 1787394110462 d
कृति ने आखिर क्या पहन लिया?
दरअसल, कृति सेनन एक जूलरी एड में इंडो-वेस्टर्न आउटफिट पहनकर राखी बांधती हुई नजर आईं। कृति ने ब्रालेट स्टाइल ब्लाउज को श्रग और ड्रैप स्कर्ट के साथ टीम-अप किया। रक्षाबंधन पर बेस्ड इस एड में कृति का इंडोवेस्टर आउटफिट लोगों को पसंद नहीं आ रहा है। लोग उनके आउटफिट को ट्रेडिशन और संस्कृति के खिलाफ बता रहे हैं। लोगों का कहना है कि रक्षाबंधन के लिए कृति का ये आउटफिट सही नहीं है। उनकी ब्रालेट ब्रा जैसी लग रही है। ऐसे में लोग एक्ट्रेस पर भड़क रहे हैं। इसके अलावा कृति एड में अपने ऑनस्क्रीन भाई को राखी बांधती तो नजर आईं, लेकिन उनके हाथ में पूजा की थाली नहीं दिखी। एक्ट्रेस ने ऑनस्क्रीन भाई को राखी बांधने से पहले तिलक भी नहीं लगाया। रक्षाबंधन सेलिब्रेशन में पूजा की थाली और तिलक जैसी अहम चीजें मिसिंग होने पर भी लोग सवाल उठा रहे हैं।

See also  जमशेदपुर के ज्वेलरी शॉप में कस्टमर बनकर आये बदमाश, 22 लाख के गहने लेकर हो गए फरार

mos size 24 aug 0
यूजर्स का कृति पर फूटा गुस्सा
एक यूजर ने कृति के लुक पर सवाल उठाते हुए लिखा- ब्रा पहनी है। बिल्कुल शर्म नहीं है।  तमीज के कपड़े पहनने चाहिए. दूसरे यूजर ने लिखा- कृति को नॉर्मल कपड़े पहनना पसंद नहीं है। वो सिर्फ बिकिनी में ही कंफर्टेबल फील करती हैं। वहीं, कुछ ने पूछा कि पूजा की थाली कहां है, तिलक कहां हैं?  राखी बांधने का ये कौन सा तरीका है?
एक यूजर ने लिखा ‘कल यह विज्ञापन देखकर मैं हैरान रह गया। यह क्या बकवास है?’ एक और व्यक्ति ने इस कैंपेन की आलोचना करते हुए इसे ‘बेहद शर्मनाक’ बताया।
एक और सोशल मीडिया यूजर ने कृति की स्टाइलिंग पर सवाल उठाते हुए लिखा, ‘पूजा की थाली कहां है? तुम अपने भाई के सामने ब्रा क्यों पहने हुए हो? क्या यह रक्षाबंधन है? तिलक कहां है?’

mos size 24 aug 03
एक और यूजर ने कृति के आउटफिट पर सवाल उठाया, ‘रक्षाबंधन पर कोई भी महिला ऐसे कपड़े नहीं पहनती। शर्म आनी चाहिए कृति।’

See also  तेजप्रताप यादव को 7 में से 4 बहनों ने भेजी राखी, मीसा-रोहिणी और राजलक्ष्मी ने भाई को छोड़ दिया!

krik e
कृति के समर्थन में यूजर
जहां कुछ ट्रोलर्स ने कृति की आलोचना की, वहीं दूसरों ने अभिनेत्री का समर्थन किया और उनके खिलाफ हो रही आलोचना पर सवाल उठाए। एक यूजर ने लिखा, ‘हर कोई इस विज्ञापन के लिए कृति सेनन को ट्रोल कर रहा है और कह रहा है कि उन्होंने बिकिनी पहनी है। क्या उन्होंने ऐसा किया है? नहीं। उन्होंने कोई गलत कपड़े नहीं पहने हैं। हो सकता है कि उनका आउटफिट आपकी ‘शालीनता’ की परिभाषा में फिट न बैठता हो। मैं भी अपने भाई के सामने ऐसे कपड़े पहन सकती हूं। जो लोग फिल्मों में उनके बिकिनी सीन पर तालियां बजाते थे, वही अब उनके कपड़ों पर सवाल उठा रहे हैं। महिलाओं को हर हाल में जज किया जाता है। अपनी जिंदगी जियो, ट्रोलर्स।’

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Trending Now