सिमडेगा में लगे राष्ट्रीय लोक अदालत में 24 हजार से ज्यादा मामलों का हुआ आपसी समझौते से निष्पादन

Picture of Live Dainik

Live Dainik

December 9, 2023

dfc27e60 3b2f 426f bb1d 68eaf6d01305
सिमडेगा- जिला विधिक सेवा प्राधिकार के तत्वाधान में शनिवार को सिमडेगा कोर्ट में राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन किया गया। इसका उद्घाटन प्रधान जिला जज सह प्राधिकार के अध्यक्ष राजकल मिश्र, पुलिस अधीक्षक सौरभ, उप समाहर्ता अमरेंद्र कुमार सिन्हा ने संयुक्त रूप से दीप जलाकर की।
इस मेगा लोक अदालत में 24 हजार 236 मामलों का निष्पादन आपसी समझौते के आधार पर किया गया। राष्ट्रीय लोक अदालत में कुल 28 हजार 955 मामले को रखा गया था। छह बेंच ने कुल 24236 मामले का निष्पादन किया। वही एक करोड़ 48 लाख 47 हजार 352 रूपये की वसूली भी की गई।

See also  गुमला में एक ही बाइक पर सवार 4 युवकों की से ट्रक टक्कर, हादसे में दो की मौत ,दो घायल
WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Trending Now