राज्य स्थापना दिवस पर लोहरदगा में ख़ास तैयारियां, डीसी ने किया निरीक्षण

Picture of Live Dainik

Live Dainik

November 14, 2023

लोहरदगा,बिरसा मुण्डा जयंती-सह-झारखण्ड राज्य स्थापना दिवस (15 नवंबर) के अवसर समाहरणालय के समीप स्थित मैदान में होनेवाले जिला स्तरीय मुख्य समारोह स्थल काउपायुक्त डॉ वाघमारे प्रसाद कृष्ण द्वारा निरीक्षण किया गया। इस अवसर पर उपायुक्त द्वारा स्थल पर विभिन्न विभागों की ओर से लगाये जानेवाले स्टॉल और मुख्य मंच निर्माण का अवलोकन किया गया। साथ ही, विभाग के पदाधिकारियों अपने स्टॉल में विभागीय योजनाओं का प्रचार-प्रसार, स्टॉल की सजावट और आवेदन प्राप्त किये जाने का निदेश दिया गया।

आज इस मौके पर पुलिस अधीक्षक हारिस बिन जमाँ, उप विकास आयुक्त जय ज्योति सामंता, अपर समाहर्ता सौरभ कुमार, अनुमण्डल पदाधिकारी अमित कुमार समेत संबंधित विभागों के पदाधिकारी व अन्य कर्मी उपस्थित थे।

See also  लोहरदगा में मतगणना को लेकर नगर क्षेत्र में धारा 163 लागू, जुलूस,नारेबाजी व शक्ति प्रदर्शन पर रोक, 100 मीटर दायरे में सख्ती
WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Trending Now