एचईसी के पूर्व सीएमडी जीके पिल्लई का कोयंबट्‌टुर में निधन

Picture of Live Dainik

Live Dainik

March 29, 2022

अहले सुबह हर्ट एटैक के बाद परिजन ले गए थे अस्पताल
रांची । एचईसी के पूर्व सीएमडी जीके पिल्लई का आज सुबह कोयंबट्‌टुर के एक निजी अस्पताल में निधन हो गया. उन्हें हर्ट अटैक आया था. जिसके बाद परिजन उन्हें अस्पताल लेकर गए. जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया. जीके पिल्लई के कार्यकाल में एचईसी ने मुनाफा कमाया था. एचईसी की आर्थिक स्थिति बेहतर करने में उनका बहुमुल्य योगदान माना जाता है. वर्तमान में जीके पिल्लई साउथ के टीवी चौनल जनम में एमडी, सीईओ का काम देख रहे थे. उनके निधन पर एचईसी में शोक की लहर है. जीके पिल्लई एचईसी में अपने कार्यकाल के दौरान कर्मियों के चहेते अफसर रहे थे. वे एक अंतरराष्ट्रीय हॉकी प्लेयर भी थे.

See also  कुरमी जाति को भी ओबीसी-1 के क्रमांक 6 पर दर्ज कुड़मी-कुर्मी के साथ किया गया शामिल
WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Trending Now