डेस्कः असमिया सुपरस्टार जुबीन गर्ग की संदिग्ध मौत के मामले में सिंगापुर अदालत में वहीं की पुलिस ने रिपोर्ट में दावा किया है कि मौत से पहले जुबीन गर्ग ने बहुत शराब पी रखी थी । ये भी कहा जा रहा है कि जुबीन गर्ग ने लाइफ जैकेट पहनने से भी इनकार कर दिया था ।
19 सिंतबर को जुबीन गर्ग की मौत की जांच कर रही टीम में शामिल कोस्ट गार्ड और अस्टिस्टेंट सुपरिटेडेंट डेविड लिम ने कोर्ट में ये जानकारी दी । वे इस मामले में प्रखुम गवाह है । सिंगापुर पुलिस की जांच और असम पुलिस की जांच दोनों में काफी अंतर माना जा रहा है ।
असम पुलिस ने दावा किया था कि जुबिन गर्ग की हत्या हुई थी और उसने जबरन शराब पिलाकर तैरने के लिए मजबूर किया गया था । असम पुलिस ने चार लोगों को आरोपी भी बनाया है । सिंगापुर में चल रही इस सुनवाई के दौरान जुबीन गर्ग के चाचा मनोज ब्रोठाकुर भी मौजूद थे । मामले की सुनवाई अगले महीने होगी । अभी तक चार गवाहों के बयान लिए गए हैं ।




