डेस्कः मणिपुर में महीनों से चल रही सियासी उठापठक अब खत्म हो गई है। यहां युमनाम खेमचंद सिंह को मणिपुर में विधायक दल का नेता चुना गया है। युमनाम खेमचंद सिंह मणिपुर के अगले मुख्यमंत्री होंगे। इससे पहले दिल्ली स्थित बीजेपी मुख्यालय में मणिपुर के बीजेपी विधायकों की बैठक हुई। बीजेपी महामंत्री तरुण चुग और संबित पात्रा ने यह बैठक की। बैठक में कुल 35 विधायक मौजूद थे। जानकारी के मुताबिक दो विधायक अस्वस्थ होने के चलते बैठक में मौजूद नहीं हो सके।
लोकसभा में स्पीकर चेयर पर पेपर उछालने वाले 8 सांसद बजट सत्र के लिए निलंबित, राहुल-प्रियंका ने किया प्रदर्शन
एन बीरेन सिंह ने दिया था इस्तीफा
बता दें कि मणिपुर में बीजेपी के पास बहुमत है, लेकिन मैतेयी और कुकी समुदाय के बीच हिंसक झड़प के चलते मुख्यमंत्री ने इस्तीफा दे दिया था। इसके बाद से ही यहां मणिपुर में सरकार गिर गई थी। एन बीरेन सिंह के इस्तीफे के बाद से ही राज्य में राष्ट्रपति शासन लागू है। अब यहां के हालात ठीक हो रहे हैं। ऐसे में बीजेपी ने दोबारा सरकार बनाने की पहल शुरू की।मेतई समुदाय से आने वाले 62 वर्षीय खेमचंद सिंह, सिंगजामेई से विधायक और पेशे से इंजीनियर रहे हैं। वो पिछली बीरेन सरकार में नगर प्रशासन मंत्री थे। 2022 में भी मुख्यमंत्री पद के दावेदार थे।
सांसद पप्पू यादव के खिलाफ कुर्की जब्ती का आदेश, 31 साल पुराने मामले में कार्रवाई
पिछले साल लगा था राष्ट्रपति शासन
दरअसल, मणिपुर में पहली बार 13 फरवरी, 2025 को मेइती और कुकी समुदायों के बीच महीनों तक चली जातीय हिंसा के बाद छह महीने के लिए राष्ट्रपति शासन लगाया गया था। अगस्त 2025 में इसे और छह महीने के लिए बढ़ा दिया गया था। मणिपुर के जो नेता दिल्ली आए, उनमें पूर्व मुख्यमंत्री एन बीरेन सिंह, मौजूदा समय में स्थगित विधानसभा के अध्यक्ष सत्यब्रता सिंह और वाई खेमचंद सिंह भी शामिल थे। भाजपा की प्रदेश अध्यक्ष ए शारदा देवी भी राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में मौजूद हैं।




