पलामू में युवक की गोली मारकर हत्या, पुलिस जांच में जुटी

Picture of Live Dainik

Live Dainik

September 3, 2026

पलामू में युवक की गोली मारकर हत्या, पुलिस जांच में जुटी

पलामूः जिले के हुसैनाबाद थाना क्षेत्र के पुरंदर बीघा में ओमप्रकाश सिंह उर्फ छोटू सिंह नाम के युवक की बदमाशों ने गोली मारकर हत्या कर दी। पुलिस के मुताबिक, ओमप्रकाश सिंह का आपराधिक इतिहास रहा है। ओमप्रकाश पर अकेले हुसैनाबाद थाना में कुल आठ मामलों में एफआईआर दर्ज है। घटना के देर रात ग्रामीणों और परिजनों ने हंगामा किया और रोड जाम कर दिया। हालांकि बाद में लोगों ने जाम हटा लिया।

बताया जाता है कि ओमप्रकाश सिंह बुधवार की रात अपनी गाड़ी को रोककर किसी से बात कर रहे थे, इसी क्रम में बाइक पर सवार अपराधी मौके पर पहुंचे और उन्हें गोली मार दी। गोली लगने के बाद वह गाड़ी से उतरकर भाग रहे थे, इसी क्रम में अपराधियों ने उन्हें दोबारा गोली मारी दी। घटना के बाद स्थानीय एवं परिजन ओमप्रकाश सिंह को इलाज के लिए हुसैनाबाद अनुमंडलीय अस्पताल में भर्ती करवाया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

See also  से,क्स रैकेट को लेकर गढ़वा में छापेमारी, होटल में मच गई अफरातफरी, 11 लोगों को पुलिस ने हिरासत में लिया

अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी
ओमप्रकाश सिंह, हुसैनाबाद थाना क्षेत्र के कचरा गांव के रहने वाले थे। ओम प्रकाश सिंह पर पलामू के हुसैनाबाद थाना क्षेत्र में कई आपराधिक मामले दर्ज हैं। पलामू एसपी कपिल चौधरी ने घटना की पुष्टि करते हुए बताया कि पुलिस पूरे मामले में छानबीन कर रही है और अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही है।

पुलिस को कई महत्वपूर्ण जानकारी मिली है, जिसके बाद आगे की कार्रवाई की जा रही है। इधर, घटना की जानकारी मिलने के बाद बड़ी संख्या में लोग ओमप्रकाश सिंह को देखने के लिए अस्पताल पहुंचे थे। जिस इलाके में यह घटना हुई है, वहां से हुसैनाबाद के विधायक का घर भी नजदीक में है।
ओमप्रकाश पर आपराधिक घटनाओं को अंजाम देने का है आरोप
ओमप्रकाश सिंह पर पलामू के हुसैनाबाद में 2018 से 2024 के बीच कई आपराधिक मामले दर्ज हुए हैं, जिसमें तीन आर्म्स एक्ट के मामले हैं। पलामू पुलिस के अनुसार, ओमप्रकाश सिंह हुसैनाबाद थाना कांड सं० 202/18, दिनांक 16.02.2018, धारा 147/341/325/307/504/385 आईपीसी एवं 27 आर्म्सएक्ट, हुसैनाबाद थाना कांड सं० 226/18, दिनांक- 9.9.2018 आईपीसी धारा 147/323/352/441/354/379/504, हुसैनाबाद थाना कांड सं० 298/18, दिनांक 6.12.2018 धारा 420/414/273/290/34 आईपीसी एवं 47ए उत्पाद अधिनियम के तहत केस दर्ज है।

See also  पूर्व मंत्री मन्नान मलिक का निधन, राजनीतिक जगत और श्रमिक संगठनों में शोक की लहर

इसके अलावा हुसैनाबाद थाना कांड सं० 173/19, दिनांक 26.06.2019, धारा 25(1-b)a/26/35 आर्म्स एक्ट, हुसैनाबाद थाना कांड सं० 241/2020, दिनांक 15.09.2020, धारा 272/290/414/420/34 आईपीस. हुसैनाबाद थाना कांड सं० 31/2021, दिनांक 06.02.2021, धारा 341/323/325/379/504/506/34 आईपीसी एवं 3/4 एससी एसटी एक्ट, हुसैनाबाद थाना कांड सं० 50/24, दिनांक 09.03.2024, आईपीसी की धारा 341/323/353/34 .हुसैनाबाद थाना कांड सं० 65/2024, दिनांक 24.03.2024 को आईपीसी की धारा 290/336 एवं 25(1-b)a/26/21/35 आर्म्स एक्ट के आरोपी है।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Trending Now