जयपाल सिंह स्टेडियम के पास देर रात टावर पर चढ़ा युवक, पत्नी को नौकरी नहीं मिलने से नाराज, देखिये VIDEO

Picture of Live Dainik

Live Dainik

August 2, 2026

जयपाल सिंह स्टेडियम के पास देर रात टावर पर चढ़ा युवक, पत्नी को नौकरी नहीं मिलने से नाराज

रांचीः जेपीएससी में कथित गड़बड़ी को लेकर अभ्यथियों का आंदोलन जारी है। इसी बीच शनिवार देर रात करीब डेढ़ बजे धरनास्थल के पास जयपाल सिंह स्टेडियम स्थित मोबाइल टावर पर एक युवक चढ़ गया। इसके बाद अफरा-तफरी की स्थिति उत्पन्न हो गई।


इसकी सूचना मिलते ही आसपास के लोग बड़ी संख्या में मौके पर जुट गए। थोड़ी देर में कोतवाली थाना की पुलिस भी घटनास्थल पर पहुंची और युवक को सुरक्षित नीचे उतारने का प्रयास शुरू किया। टावर पर चढ़े युवक ने अपनी पहचान हीरालाल के रूप में बताते हुए खुद को बालूमाथ निवासी बताया। हीरालाल का कहना है कि उसकी पत्नी को नौकरी नहीं मिली है, जिससे वह बेहद परेशान है।
कोतवाली पुलिस पहुंची, देर रात तक उतारने का प्रयास जारी, सरकारी सिस्टम पर जताई नाराजगी
घटनास्थल पर मौजूद पुलिसकर्मी और स्थानीय लोग लगातार उसे समझाने का प्रयास करते रहे। सभी उससे टावर से नीचे उतरने की अपील करते रहे, लेकिन वह अपनी मांगों पर अड़ा रहा और नीचे उतरने को तैयार नहीं हुआ।
इस दौरान मौके पर लोगों की भीड़ लग गई और स्थिति को देखते हुए पुलिस ने सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार युवक बार-बार सरकारी सिस्टम पर नाराजगी जताते हुए अपनी बात सुनने की मांग कर रहा था। पुलिस अधिकारी उससे लगातार बातचीत कर रहे हैं, ताकि उसे सुरक्षित उतारा जा सके।

See also  हेमंत कैबिनेट की बैठक में 23 एजेंडों पर लगी मुहर,चंदनकियारी में कोयला खनन पट्टा को स्वीकृत
WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Trending Now