- Advertisement -
CM-Plan AddCM-Plan Add

यशस्विनी सहाय ने पीएम मोदी को बताया जुमलेबाज, कहा महंगाई और गरीबी से त्रस्त जनता; रांची के कई गांवों में किया प्रचार

यशस्विनी सहाय

रांची: लोकसभा की कांग्रेस प्रत्याशी यशस्विनी सहाय ने पीएम मोदी पर हमला किया है । यशस्विनी सहाय ने कहा कि 2014 में जुमलों के सहारे सत्ता में आई मोदी सरकार 10 वर्ष के शासनकाल में देश की जनता को महंगाई और बेरोजगारी दिए हैं । उन्होंने कहा कि पीएम मोदी हर विषय पर बातें तो करते हैं, पर गरीबों की परेशानी और महंगाई पर कोई बात नहीं करते हैं। देश में महंगाई और बेरोजगारी चरम सीमा पार कर गई है। गरीब जनता और युवा वर्ग परेशान है।  कांग्रेस प्रत्याशी ने कहा मोदी सरकार की गलत नीतियों के कारण छोटे कारोबारियों का व्यापार प्रभावित हुआ है ,लेकिन मोदी सरकार को गरीबों और छोटे कोराबारियों की समस्या से कोई लेना देना नहीं। सरकार पूंजीपतियों की सेवा में लगी हुई है। देश की जनता ने परिवर्तन का निर्णय लिया है। उन्होंने लोगों से अपील किया कि कांग्रेस के पक्ष में मतदान कर राहुल गांधी और इंडिया गठबंधन के हाथों को मजबूत बनाएं।

Contents
See also  लोकसभा चुनाव से पहले लालू यादव के फाइनेंसर और चतरा से पूर्व लोकसभा प्रत्याशी सुभाष यादव को ईडी ने किया अरेस्ट

यशस्विनी सहाय

यशस्विनी सहाय को मिल रहा है जनसमर्थन

पूर्व केंद्रीय मंत्री सुबोध कांत सहाय ने कहा कि देश की जनता मोदी सरकार की जन विरोधी नीतियों से परेशान हो गई। पीएम मोदी के जुमले से परेशान देश की जनता अब बदलाव चाहती है। उन्होंने लोगों से अपील किया कि महंगाई और बेरोजगारी से मुक्ति के लिए कांग्रेस प्रत्याशी यशस्विनी सहाय को हाथ छाप पर वोट देकर विजय बनाएं और इंडिया गठबंधन के हाथों को मजबूत करें।

WhatsApp Image 2024 05 13 at 14.49.43

यशस्विनी ने रांची के कई इलाकों में किया प्रचार

कांग्रेस प्रत्याशी यशस्विनी सहाय और पूर्व केंद्रीय मंत्री सुबोध कांत सहाय ने मंगलवार को कांके ठाकुरगांव, सिदरोल, बुढ़मू, चकमे, यूमेडंडा, सारले, महुआखुरा, सुमो, बमने, राय, जतराताड़, चूरी होचर, खलारी, जी टाइप, लपरा, नवाडीह, धमधमिया, करकट्टा, बड़कीटाड़, जेहलीटाड़, के डी एरिया, मोहन नगर, डकरा मार्केट, चूरी और राय आदि क्षेत्रों में जनसंपर्क और पदयात्रा कर लोगों से समर्थन मांगा एवम सभीजगह कार्यलय का उद्घाटन किया ।

Mumbai: 14 की मौत, 79 घायल, अजमेरा ग्रुप की मौत की होर्डिंग ने बनाया था वर्ल्ड रिकॉर्ड

See also  पटना के सबसे मशहूर मिठाई दुकान हरिलाल का मालिक गिरफ्तार, छापेमारी में मिली घर से महंगी शराब

गढ़वा-बूढ़ा पहाड़ में आखिरी बार बैलेट बॉक्स में डाले गए थे वोट, माओवादियों से आजादी के बाद पहली बार ईवीएम में डाला अपना मत

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now