खूबसूरत और दिलचस्प कहानी है “वर्ल्ड्स बेस्ट गर्लफ्रेंड” 

Picture of Live Dainik

Live Dainik

February 7, 2024

Worlds best Girlfriend

बेस्‍टसेलिंग अंग्रेजी लेखक दुर्जोय दत्ता की नई किताब “वर्ल्ड्स बेस्ट गर्लफ्रेंड” उनकी पिछली किताबों की ही तरह एक बेहतरीन कहानी कहती है। ये किताब  रिश्तों की जटिलताओं को दर्शाते हुए सच्‍चे प्‍यार की ताकत को दिखाती है। 

कहानी के मुख्‍य किरदार दक्ष और आंचल की दोस्ती, प्यार और फिर रिश्ते में आई तलखियों को लेखक ने बहुत खूबसूरती से कहानी के रूप में लिखा है। किसी भी कहानी को सबसे ज्‍यादा आकर्षक बनाती है वो जगह जहां कहानी के मुख्‍य किरदार पहली बार मिलते हैं इस कहानी में वो जगह अंडमान का एक शानदार होटल है जहां आंचल अपने परिवार के साथ छुट्टियां बिताने पहुंची। आंचल मदान एक मध्‍यम वर्गीय परिवार से है लेकिन एक लकी ड्रॉ ने उसे परिवार के साथ अंडमान के सबसे महंगे होटल में कुछ दिन बिताने का मौका दिया। यहां उसकी मुलाकात दक्ष से होती है जो दुबई के अमीर घराने से है। दोनों मिले और यादगार समय साथ बिताया। छुट्टियां खत्‍म होते ही दोनों ने एक दूसरे को अलविदा कहा और फिर कई साल तक दोनों के बीच कोई बातचीत नहीं हुई। 

See also  Hardik and Natasha Love Story: प्यार, सगाई, शादी और अलगाव… ऐसी है हार्दिक पांड्या और नताशा स्टेनकोविक की लव स्टोरी

आंचल की जिदंगी सबसे ज्‍यादा उलझी हुई है अपने करियर की उंचाई को पाने के लिये उसने काफी मेहनत की लेकिन अपने रिश्‍तों को सभालने में उससे चूक हुई उधर दक्ष के साथ जो हुआ उसने सबकुछ बदल दिया। दुबई के पॉश घर से दूर वो मामूली एक कमरे के घर में अपनी पिता और छोटी बहन के साथ रहने लगा। 

दक्ष अपनी जिदंगी में आए भूचाल से उभरने की पूरी कोशिश करता है लेकिन जब बात प्‍यार की आती है तो उसके लिये ये समझना मुश्किल हो जाता है कि क्‍यों सिर्फ प्‍यार से जिदंगी नहीं चल सकती। आंचल और दक्ष के दोबारा मिलना सही था या नहीं ये गुत्‍थी सुलझाने की कोशिश लगातार जारी है।  

आंचल दुनिया की बेस्‍ट गर्लफेंड बनेगी या सबसे खराब गर्लफेंड है ये जानने के लिये इस किताब को पढ़ना जरूरी है और इतना ही नहीं इस कहानी का अंत जानने के लिये इसकी अगली कड़ी का इंतजार भी करना पड़ेगा।

See also  कंगना रनौत की मुसीबतें बढ़ी , कोर्ट ने जारी किया नोटिस, इमरजेंसी फिल्म में सिखों की छवि खराब करने का मामला

गीता शर्मा

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Trending Now