धनबाद में अर्धनग्न अवस्था में मिली गोड्डा की महिला, पैसे देकर पुलिस ने वापस भेजा

Picture of Live Dainik

Live Dainik

November 19, 2025

Rajganj

झारखंड के गोड्डा जिले की रहने वाली एक महिला धनबाद के राजगंज के दलूडीह पंचायत स्थित मैगजीन घर के पास घने झाड़ियों में अर्धनग्न अवस्था में पाई गई। स्थानीय ग्रामीणों ने इसकी सूचना तुरंत राजगंज थाने की पुलिस को दी।

पुलिस ने मौके पर पहुंचकर महिला को कपड़े पहनाने के बाद राजगंज थाना ले गई। पूछताछ में महिला ने अपना घर गोड्डा बताया और कहां कि वह चार-पांच दिनों से राजगंज में थी। पुलिस ने उसके बताए अनुसार उसे कुछ रुपये दिए और गोड्डा वापस भेज दिया।

ग्रामीणों का कहना है कि महिला झाड़ियों में बेहोशी की हालत में थी और उसके शरीर पर जख्मों के निशान दिखे थे। उन्होंने इस बात की चर्चा की है कि उसके साथ कहीं अनहोनी हुई हो सकती है।

बिहार में कोचिंग से पढ़ाकर लौट रही टीचर की हत्या, भाई के सामने मारी गई गोली

ऐसे में यह सवाल उठ रहे हैं कि गोड्डा की रहने वाली महिला असल में राजगंज के जंगल में कैसे पहुंची। हालांकि, थानेदार अलीशा कुमारी का बयान है कि महिला विक्षिप्त जैसा व्यवहार कर रही थी और उसने कोई शिकायत दर्ज नहीं कराई है।

See also  ED का एक्शन : जिस नेता ने कराया था हमला, उसके घर CRPF की 24 गाड़ियों को लेकर पहुंची ईडी की टीम

थाना प्रभारी अलीशा कुमारी ने कहा कि सूचना मिलते ही पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंचकर महिला को सुरक्षित स्थान पर लाया। उन्होंने बताया कि महिला ने कोई प्रत्यक्ष अपराध की बात नहीं कही। उसके साथ अनहोनी नहीं हुई। पुलिस फिलहाल इस मामले की जांच कर रही है।

ग्रामीणों में यह चर्चा है कि महिला के शरीर पर जख्म और चोट के निशान हैं, इसलिए उन्हें यकीन है कि यह सिर्फ दुर्घटना नहीं है। यह भी सवाल उठाया जा रहा है कि गोड्डा से आई महिला जंगल में कैसे फंसी-क्या उसे कोई ले गया या खड़ी स्थिति में छोड़ दिया गया?

पुलिस द्वारा उसे कुछ रुपये देकर वापस भेजना भी विवादास्पद है। कुछ लोगों का कहना है कि उसे मदद नहीं बल्कि उचित कानूनी संरक्षण देना चाहिए था। पुलिस की इस कार्यशैली पर सवाल उठ रहे हैं।

21 नवंबर से मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन निकलेंगे जिलों के दौरे पर, पलामू के लेस्लीगंज में आपकी योजना आपकी सरकार का होगा कार्यक्रम

See also  बांग्लादेशी घुसपैठ को लेकर 17 ठिकानों पर ईडी की छापेमारी, रांची के रिसॉर्ट से पकड़ी गई थी लड़कियां
WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Trending Now