21 नवंबर से मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन निकलेंगे जिलों के दौरे पर, पलामू के लेस्लीगंज में आपकी योजना आपकी सरकार का होगा कार्यक्रम

Picture of Live Dainik

Live Dainik

November 19, 2025

21 नवंबर से मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन निकलेंगे जिलों के दौरे पर, पलामू के लेस्लीगंज में आपकी योजना आपकी सरकार का होगा कार्यक्रम

रांचीः मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन एक बार फिर जिलों के दौरे पर निकलने वाले है। सरकारी योजनाओं को आम लोगों तक पहुंचाना और योजनाओं की जमीनी हकीकत जानने मुख्यमंत्री जिलों का दौरा करेंगे और आम लोगों से संवाद करेंगे। इस दौरान सीएम “आपकी योजना आपकी सरकार आपके द्वार” कार्यक्रम में भाग लेंगे। यह कार्यक्रम पलामू के नीलांबर पीतांबरपूर (लेस्लीगंज) प्रखंड के महावीर मोड़ पर आयोजित होना है। मुख्यमंत्री के दौरे को लेकर पलामू जिला प्रशासन ने तैयारी शुरू कर दी है।

पूर्व DGP अनुराग गुप्ता के खिलाफ थाने में शिकायत, आपराधिक गिरोहों से सांठगांठ और करोड़ों की उगाही का आरोप
जिस जगह पर कार्यक्रम आयोजित होना है वह नीलांबर पीतांबरपूर और मेदिनीनगर सदर प्रखंड का सीमावर्ती इलाका है। 2024 के विधानसभा चुनाव के बाद पलामू के इलाके में मुख्यमंत्री का यह पहला सरकारी दौरा है। पलामू दौरे के दौरान सीएम हेमंत सोरेन कई बड़ी योजनाओं के आधारशिला रखेंगे और उद्घाटन करेंगे। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन पलामू दौरे के दौरान करोड़ों रुपये की परिसंपत्ति का भी वितरण करेंगे। इस दौरान झारखंड सरकार के कई मंत्री, स्थानीय सांसद और विधायक को भी आमंत्रित किया जाएगा।

See also  दूसरे चरण की वोटिंग से पहले शिवराज ने चखा झारखंडी 'स्वाद' ओल का भर्ता, गोंदली की खीर खा कर हुए तृप्त

NDA विधायक दल की बैठक चुना जाएगा नेता, नीतीश कुमार कल लेंगे सीएम पद की शपथ
प्रशासन ने शुरू की सीएम के कार्यक्रम की तैयारी
मुख्यमंत्री के कार्यक्रम को लेकर मंगलवार की देर शाम पलामू जिला प्रशासन को जानकारी मिली है। इसके बाद पलामू जिला प्रशासन ने सीएम के कार्यक्रम को लेकर तैयारियां शुरू कर दी है। जिस जगह पर कार्यक्रम आयोजित होना है वहां की सुरक्षा-व्यवस्था कड़ी कर दी गई है। जबकि टेंट लगाने का कार्य बुधवार से शुरू होगा। आपकी योजना आपकी सरकार आपके द्वार कार्यक्रम में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन पहले भी भाग ले चुके हैं। पलामू के इलाके में 2023 के बाद से सीएम पांच से अधिक बार दौरा कर चुके हैं और कई बड़ी योजनाओं की घोषणा कर चुके हैं।

महेंद्र सिंह धोनी की वो अधूरी प्रेम कहानी, जिस गर्लफ्रेंड से करते थे बेपनाह मोहब्बत, अंजाम तक पहुंचने से पहले हो गई खत्म!
एसपी और डीडीसी ने की पुष्टि
पलामू एसपी रीष्मा रमेश ने मुख्यमंत्री के संभावित दौरे की पुष्टि की है। वहीं पलामू के उपविकास आयुक्त जावेद हुसैन ने भी बताया कि मुख्यमंत्री का संभावित दौरा 21 नवंबर को होने वाला है।

See also  बीजेपी के पूर्व सांसद कांग्रेस में होंगे शामिल, रांची लोकसभा क्षेत्र से हो सकते है उम्मीदवार
WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Trending Now