इंदौर: मध्यप्रदेश के इंदौर से एक बड़ी खबर सामने आयी है। जिसमें एक महिला ने अपने पति के दोस्त पर रेप का आरोप लगाया है। महिला का कहना है कि आरोपी ने लिव-इन रिलेशनशिप का कॉन्ट्रैक्ट बनाकर उसके साथ शारीरिक संबंध बनाए और फिर उसे छोड़ दिया। यह घटना 26 नवंबर की है।
महिला पहले से ही अपने पति से अलग रह रही थी क्योंकि वह पति से प्रताड़ित थी। तभी पति के दोस्त ने उससे नजदीकियां बढ़ाईं और शादी का झांसा देकर उसका फायदा उठाया। कनाड़िया पुलिस ने 30 वर्षीय पीड़िता की शिकायत पर आरोपी सूरज के खिलाफ रेप का मामला दर्ज कर लिया है।
कथावाचक जया किशोरी करने लगी हैं मॉडलिंग? जाने इस फोटो की सच्चाई
महिला अपने पति से प्रताड़ना के कारण अलग रह रही थी। इसी दौरान उसकी मुलाकात सूरज से हुई जो उसके पति का दोस्त था। सूरज ने महिला से दोस्ती बढ़ाई और फिर शादी का प्रस्ताव रखा। शादी से पहले सूरज ने महिला से कहा कि वे कुछ दिन साथ रहकर एक-दूसरे को समझ लें। इसके लिए उसने एक वकील के जरिए लिव-इन रिलेशनशिप का कॉन्ट्रैक्ट भी तैयार करवाया।
महिला के अनुसार, सूरज ने शादी का झांसा देकर उसके साथ शारीरिक संबंध बनाए। 31 अक्टूबर को सूरज ने उस पर बेबुनियाद आरोप लगाने शुरू कर दिए। 26 नवंबर को वह बिना बताए घर से चला गया। जब महिला ने पुलिस में रिपोर्ट दर्ज कराने की बात कही, तो सूरज ने उसे जान से मारने की धमकी दी। पुलिस ने बताया कि आरोपी ने लिव-इन रिलेशनशिप का अनुबंध कर शारीरिक संबंध बनाए थे। बाद में, वह शादी से मुकर गया और महिला को धमकियां देने लगा।
दोनों ने वकील के माध्यम से लिव-इन रिलेशनशिप का अनुबंध तैयार करवाया। आरोपी का कहना था कि कुछ दिन साथ रहकर एक-दूसरे को समझ लेते हैं। शादी का झांसा देकर सूरज ने उसके साथ शारीरिक संबंध बना लिए। ये पीड़िता के बयान के मुख्य अंश हैं। पुलिस मामले की जांच कर रही है। आरोपी की तलाश जारी है।
मुंबई में बस का तांडव: कार, बाइक, ऑटो… कैसे मौत बन रौंदती चली गई बस, सात की मौत