रांचीः राजधानी रांची के रातु इलाके में जंगली हाथी के पहुंचने से अफरातफरी का माहौल हो गया है। हाथी मेरियाटांड स्थित पुराने कोल्ड स्टोर में आ गये। आस-पास बड़ी आबादी रहती है। हाथी के आने के बाद इलाके में दहशत है।
झारखंड पुलिस में महिलाओं को 33 फीसदी आरक्षण, सरकार ने दी मंजूरी, जानिये कब से होगा लागू
रातु के कोल्ड स्टोरेज के पास हाथी के आने से शहर में हाथी की दस्तक हो गई है। स्थानीय लोगों के बीच भय का माहौल है। वन विभाग की टीम और पुलिस हाथी को जंगल की ओर खदेड़ने के अभियान में लग गई है।