यूपी के बदायूं में पत्नी के अवैध संबंध से परेशान युवक ने अपनी ससुराल में फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। इसके बाद युवक के परिवार वालों ने ससुराल वालों और पत्नी पर हत्या करने का आरोप लगाया। पुलिस को घटना की जानकारी दी गई। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजकर मामले में पड़ताल शुरू की। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में फंदे से लटककर मौत होना पाया गया है।
मामला कादरचौक थाना क्षेत्र के भमुईया गांव का है। पुलिस को मामले में दी गई जानकारी के अनुसार यहां बिल्सी कोतवाली के अकौली के रहने वाले अबरार पुत्र नत्थू शाह ने अपनी ससुराल में फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। इसके बाद परिवार में कोहराम मच गया। सूचना पर अबरार के परिजन भमुईया गांव पहुंचे तो अबरार की पत्नी व उसके मायके वालों पर हत्या कर शव फंदे पर लटकाने का आरोप लगाया।
भागलपुर में सरकारी प्याऊ से पानी लेने पर बहा खून, दो बच्चों के पिता की पीट-पीटकर हत्या
अबरार के भाई इकरार ने बताया कि उनका भाई दिल्ली में रहकर मजदूरी करता था। करीब 10 दिन पहले ससुराल पक्ष के किसी रिश्तेदार की मौत हो गई थी, जिसकी वजह से वह अपनी पत्नी और बच्चों के साथ ससुराल गया था। इस दौरान उसकी पत्नी वहीं रुक गई।
उन्होंने बताया कि अबरार की पत्नी का अपने रिश्तेदार से अवैध संबंध था। अबरार ने एक बार पत्नी को रंगे हाथों पकड़ भी लिया था, जिसको लेकर विवाद होता था। इसी को लेकर उसकी ससुराल में कहासुनी हुई और इसके बाद उसकी हत्या कर दी गई। प्रभारी निरीक्षक धनंजय सिंह ने बताया कि युवक ने फंदा लगाकर आत्महत्या की है। शव पोस्टमार्टम के लिए भेजकर जांच शुरू कर दी गई है।
खेसारी लाल यादव की मौत की फेक खबर हुई सोशल मीडिया पर वायरल, एक्टर ने कहा- मैं अभी जिंदा हूं












