भागलपुर में सरकारी प्याऊ से पानी लेने पर बहा खून, दो बच्चों के पिता की पीट-पीटकर हत्या

Picture of Live Dainik

Live Dainik

September 5, 2025

Pitai

बिहार के भागलपुर में सरकारी प्याऊ से पानी लेने के विवाद में दो बच्चों के पिता की पीट-पीटकर हत्या कर दी गई। वारदात इशाकचक थाना क्षेत्र के भीखनपुर त्रिमूर्ति चौक बढ़ई टोला, काली स्थान के समीप गुरुवार को हुई। मृतक की पहचान 38 वर्षीय गौतम कुमार राय के रूप में हुई है। दो पक्षों में हुई मारपीट के बाद गौतम गंभीर रूप से घायल हो गया था, जिसने अस्पताल में इलाज के दौरान दम तोड़ दिया।

मृतक के परिजन के अनुसार, गौतम गुरुवार को सुबह 7:30 बजे रोजाना की तरह नगर निगम के प्याऊ पर पानी लेने के लिए गया था। इसी दौरान पड़ोस के रहने वाले तीन लोगों ने उसके साथ लाठी से जमकर मारपीट की। इससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। परिजन ने उसे इलाज के लिए भागलपुर के मायागंज अस्पताल में भर्ती कराया। यहां दोपहर 3:30 बजे उसकी मौत हो गई।

खेसारी लाल यादव की मौत की फेक खबर हुई सोशल मीडिया पर वायरल, एक्टर ने कहा- मैं अभी जिंदा हूं

See also  अमेरिका ने कयामत की कर ली है तैयारी, $21 ट्रिलियन से बनाया खुफिया शहर: पूर्व अधिकारी का दावा

मृतक के परिजन ने इशाकचक थाना में पड़ोस के रहने वाले पिता और दो पुत्र समेत घर की तीन महिलाओं के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई है। परिजन ने बताया कि तीन दिन पहले भी आरोपियों से झगड़ा हुआ था। बदला लेने के लिए गुरुवार को रणनीति के तहत पानी लेने का बहाना बनाकर आरोपियों ने गौतम के सिर पर लाठी से वार कर घटना को अंजाम दिया।

मृतक की पत्नी ने बताया उनके पति तिलकामांझी में एक दुकान में काम करते थे। उनके दो छोटे-छोटे बच्चे हैं। गौतम परिवार का इकलौता कमाने वाला था। घटना के बाद सभी आरोपी घर बंद कर फरार हो गए। भागलपुर के सदर डीएसपी अजय कुमार चौधरी ने कहा कि पानी भरने के विवाद में मारपीट हुई थी। इस मामले में कार्रवाई की जा रही है।

मृतक की बहन ने बताया कि भाई गौतम ने अपने दोनों बच्चों को गुरुवार शाम में ड्यूटी से लौटने के बाद घुमाने के लिए ले जाने की बात कही थी। पिता की मौत की सूचना मिलते ही पत्नी और बच्चे बेसुध हैं। बहन कहती हैं कि उनका एकलौता भाई था। पिता की मौत के बाद भाई ही परिवार का सहारा बना था।

See also  पत्नी ने देह व्यापार से मना किया तो हैवान बना पति, पत्नी के प्राइवेट पार्ट में घोंप दी चाकू

अजित पवार और महिला IPS अधिकारी की बातचीत से मचा हड़कंप, कहा-अपना नंबर दो, मैं वीडियो कॉल करूंगा

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Trending Now