दूल्हे को वरमाला डाल रही थी प्रेमिका, बक्सर में प्रेमी ने फिल्मी अंदाज में स्टेज पर चढ़कर दुल्हन को मार दी गोली

Picture of Live Dainik

Live Dainik

February 25, 2026

दूल्हे को वरमाला डाल रही थी प्रेमिका, बक्सर में प्रेमी ने फिल्मी अंदाज में स्टेज पर चढ़कर दुल्हन को मार दी गोली

डेस्कः बिहार के बक्सर जिले में एक शादी समारोह के दौरान फिल्मी अंदाज में प्रेमी ने प्रेमिका को जयमाला से पहले गोली मार दी। दुल्हन को प्रेमी द्वारा गोली मारने के बाद हड़कंप मच गया। दुल्हन आरती कुमारी को गंभीर हालात में वाराणसी रेफर कर दिया गया है। वहीं इस वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी प्रेमी मौके से फरार हो गया।

भागलपुर में दर्दनाक सड़क हादसा, बस की टक्कर से गिरे मजदूरों को ट्रक ने रौंदा, 6 की मौत, कई घायल
मामला मुफस्सिल थाना क्षेत्र अंतर्गत चौसा नगर पंचायत का है। मंगलवार की रात एक शादी समारोह उस वक्त सनसनी और मातम में बदल गयी, जब जयमाल के दौरान दुल्हन को उसके कथित प्रेमी ने गोली मार दी। खुशी के माहौल में अचानक हुई फायरिंग से अफरा-तफरी मच गई। मंच पर मौजूद दुल्हन लहूलुहान होकर गिर पड़ी, वहीं बाराती और ग्रामीण जान बचाने के लिए इधर-उधर भागने लगे। घटना को अंजाम देने के बाद आरोपी युवक मौके से फरार हो गया।

See also  Ghibli Trend में आपने भी शेयर क‍िए हैं अपने प्राइवेट फोटो? जानिए क‍ितना डरावना है इसका 'सच'

पाकुड़ में वंदे भारत ट्रेन की चपेट में आने से तीन लोगों की मौत, आरपीएफ जांच में जुटी
मिली जानकारी के अनुसार उत्तर प्रदेश के बलिया जिले से बारात चौसा पहुंची थी। पूरे विधि-विधान के साथ विवाह की रस्में चल रही थीं, जयमाल कार्यक्रम के लिए जैसे ही दुल्हन मंच पर पहुंची, तभी पड़ोस में रहने वाला एक युवक अचानक मंच पर चढ़ आया। किसी को कुछ समझ में आता, इससे पहले ही उसने दुल्हन और पिता पर गोली चला दी।गोली लगते ही दुल्हन गंभीर रूप से घायल होकर मंच पर ही गिर पड़ी।

सुधा दूध के दाम झारखंड में बढ़े, आज से लागू हुए नए दाम
घटना के बाद समारोह स्थल पर चीख-पुकार मच गई. दुल्हन के परिजन सदमे में आ गए, वहीं बारातियों में भगदड़ जैसी स्थिति बन गई।लोगों ने किसी तरह घायल दुल्हन को संभाला और तत्काल इलाज के लिए सदर अस्पताल पहुंचाया। वहां मौजूद चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद उसकी हालत गंभीर बताते हुए बेहतर इलाज के लिए उसे वाराणसी रेफर कर दिया। बताया जा रहा है कि गोली शरीर के नाजुक हिस्से में लगी है, जिससे उसकी स्थिति चिंताजनक बनी हुई है।

See also  फेसबुक देखने को लेकर शुरू हुआ विवाद, पति ने पत्नी की बेरहमी से कर दी हत्या

DMFT घोटाले में आयकर विभाग की कार्रवाई, रांची-हजारीबबाग-बोकारो के 15 ठिकानों पर छापेमारी
स्थानीय लोगों के अनुसार यह मामला प्रेम-प्रसंग से जुड़ा बताया जा रहा है। आरोपी युवक दुल्हन का पड़ोसी है और दोनों के बीच पहले से संबंध होने की चर्चा गांव में थी। बताया जा रहा है कि दुल्हन की शादी तय होने से आरोपी नाराज था और इसी रंजिश में उसने यह खौफनाक कदम उठाया। हालांकि पुलिस इस एंगल पर भी जांच कर रही है कि घटना पूर्व नियोजित थी या अचानक गुस्से में अंजाम दी गई।घटना की सूचना मिलते ही मुफस्सिल थाना पुलिस मौके पर पहुंची और छानबीन शुरू कर दी।पुलिस ने शादी समारोह स्थल से साक्ष्य जुटाए हैं और प्रत्यक्षदर्शियों से पूछताछ की जा रही है।फरार आरोपी की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी की जा रही है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि ”आरोपी की पहचान कर ली गई है और जल्द ही उसे गिरफ्तार कर लिया जाएगा।”

See also  झारखंड में बेमौसम बरसात से भारी नुकसान, बारिश को लेकर मौसम विभाग ने जारी किया येलो अलर्ट
WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Trending Now