DMFT घोटाले में आयकर विभाग की कार्रवाई, रांची-हजारीबबाग-बोकारो के 15 ठिकानों पर छापेमारी

DMFT घोटाले में आयकर विभाग की कार्रवाई, रांची-हजारीबबाग-बोकारो के 15 ठिकानों पर छापेमारी

रांचीः आयकर विभाग ने मंगलवार की शाम बोकारो में डिस्ट्रिक्ट मिनरल फाउंटेशन ट्रस्ट (डीएमएफटी) फंड में हुए घोटाले के मामले में सर्वे शुरू किया। इस मामले में रांची, हजारीबाग, बोकारो, सूरत के 15 ठिकानों पर आयकर विभाग ने छापेमारी की। बोकारो में सोनू मिश्रा और प्रकाश जेरॉक्स के ठिकानों सहित जिले के करीब आधा दर्जन से अधिक स्थानों पर एक साथ आयकर विभाग ने छापेमारी की। विभाग को लगभग 631 करोड़ रुपये के डीएमएफडी फंड में हेराफेरी का शक है।

पाकुड़ में वंदे भारत ट्रेन की चपेट में आने से तीन लोगों की मौत, आरपीएफ जांच में जुटी
आयकर विभाग की टीम मंगलवार दोपहर बोकारो और चास में दो जगहों पर सर्वे के लिए पहुंची। चास की प्रभात कॉलोनी में ठेकेदार सोनू मिश्रा के आवास और सेक्टर नौ की 37 स्ट्रीट स्थित मकान संख्या-978 में प्रकाश जेरॉक्स के मालिक प्रकाश कुमार के यहां सर्वे हुआ। बताया जाता है कि करीब 15 अधिकारी सात वाहनों में सवार होकर पहुंचे। सूत्रों के अनुसार, कार्रवाई रांची इनकम टैक्स की टीम कर रही है। देर रात तक जांच जारी थी। इस दौरान कई महत्वपूर्ण दस्तावेज खंगालने की सूचना है। बताते चलें कि सोनू मिश्रा ने जिले के विभिन्न स्कूलों में वॉल पेंटिंग का काम बड़े पैमाने पर किया था। वहीं, प्रकाश जेरॉक्स ने स्कूलों और सरकारी संस्थानों में सामान की आपूर्ति की थी। आयकर विभाग की टीम यह जांच कर रही है कि क्या इन ठकों और सप्लाई के कामों में सरकारी धन का दुरुपयोग किया गया है और अवैध तरीके से लाभ कमाया गया है। सोनू मिश्रा के एक प्रभावशाली प्रशासनिक अधिकारी का करीबी होने की बात कही जा रही है।

See also  बोकारो में वार्ड सदस्य पर जानलेवा हमला, CCTV में कैद हुई वारदात

रांची के इस डाटा साइंटिस्ट ने दिल्ली के AI समिट में कर दिया कमाल, 40 हजार प्रतिभागियों में हासिल किया दूसरा स्थान
बोकारो जिले में डीएमएफटी फंड का बड़े पैमाने पर दुरुपयोग हुआ है। वर्ष 2024-2025 के दौरान बोकारो को डीएमएफटी फंड के रूप में लगभग 631 करोड़ रुपये मिले थे। विभाग को फंड का इस्तेमाल नियमों के विरुद्ध करने से संबंधित शिकायत मिली थी। अधिकारियों ने इस फंड को सरकारी कार्यालयों के रंग-रोगन और जिम बनाने पर खर्च कर दिया। मामले की जांच 2025 में गोला थाना क्षेत्र में डीसी के आदेश से क्लर्क की गाड़ी से जब्त किये गये 51 लाख रुपये नकदी की बरामदगी से शुरू हुई थी। देर रात तक आयकर विभाग की कार्रवाई जारी थी।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now