भागलपुर में दर्दनाक सड़क हादसा, बस की टक्कर से गिरे मजदूरों को ट्रक ने रौंदा, 6 की मौत, कई घायल

भागलपुर में दर्दनाक सड़क हादसा, बस की टक्कर से गिरे मजदूरों को ट्रक ने रौंदा, 4 की मौत और 6 घायल

भागलपुर: एनएच-31 पर झंडापुर थाना क्षेत्र के दयालपुर और बगड़ी ओवरब्रिज के बीच जुगाड़ गाड़ी से जा रहे मजदूरों को बस ने टक्कर मार दी। इसके बाद मजदूरों की गाड़ी से टकरा कर ऑटो भी पलट गया। फिर पीछे से आ रहे ट्रक ने मजदूरों को रौंद दिया। इस हादसे में 6 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई।

WhatsApp Image 2026 02 24 at 7.03.53 PM 1771940256926

बिहार में निगरानी की बड़ी कार्रवाई, आपूर्ति पदाधिकारी घूस लेते रंगे हाथ गिरफ्तार
स्थानीय लोगों ने घटना की सूचना पुलिस को दी। पुलिस घटनास्थल पर पहुंच कर राहत और बचाव कार्य कर रही है। बताया जा रहा है कि सभी मजदूर समेली कटिहार के रहने वाले थे। वहीं, मृतकों में एक बच्चा खगड़िया जिले के मानसी का रहने वाला था। इस संबंध में अन्य विवरण की प्रतीक्षा है।झंडापुर थाना क्षेत्र के बगड़ी पुल के पास एनएच 31 पर तेज रफ्तार ट्रक ने पिकअप वैन में टक्कर मार दी। इस टक्कर के बाद पिकअप बेकाबू होकर दूसरी ओर जा रही ई-रिक्शा और बस से जा टकरायी।इस हादसे में 6 लोगों की मौत हो गई। 4 की जहां घटनास्थल पर ही मौत हो गई, वहीं 2 लोगों ने बाद में दम तोड़ दिया।

6 लोगों की दर्दनाक मौत: वहीं, घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची और सभी घायलों को बिहपुर स्थित सीएचसी पहुंचाया।जहां से जवाहर लाल नेहरू चिकित्सा अस्पताल रेफर कर दिया गया। बताया जा रहा है कि ई-रिक्शा पर सवार सभी चारों की मौत हो गई, जबकि 2 अन्य ने इलाज के लिए ले जाने के दौरान दम तोड़ दिया।

मरने वालों में महिला और बच्चा भी शामिल: शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए भागलपुर स्थित मायागंज अस्पताल भेजा गया है।मृतकों में तीन लोग कटिहार के समेली और एक खगड़िया के मानसी के रहने वाले बताए जा रहे हैं।अन्य दो की पहचान की जा रही है।मरने वालों में एक महिला, एक बच्चा और 4 मजदूर शामिल हैं। ये सभी ईंट भट्ठा से काम के बाद लौट रहे थे, तभी ये हादसे का शिकार हो गए।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now