पाकुड़ में वंदे भारत ट्रेन की चपेट में आने से तीन लोगों की मौत, आरपीएफ जांच में जुटी

Picture of Live Dainik

Live Dainik

February 25, 2026

पाकुड़ में वंदे भारत ट्रेन की चपेट में आने से तीन लोगों की मौत, आरपीएफ जांच में जुटी

पाकुड़ः वंदे भारत ट्रेन की चपेट में आने से तीन लोगों की दर्दनाक मौत हो गई है। मरने वालों में एक पुरुष, एक महिला और एक छोटा बच्चा शामिल है। शवों की अभी तक पहचान नहीं हो पाई है। हादसा नगर नबी रेलवे स्टेशन के पास हुआ। सूचना मिलते ही आरपीएफ और जीआरपी मौके पर पहुंची और शवों को अपने कब्जे में ले लिया। आगे की जांच की जा रही है।

भागलपुर में दर्दनाक सड़क हादसा, बस की टक्कर से गिरे मजदूरों को ट्रक ने रौंदा, 6 की मौत, कई घायल
आरपीएफ के मुताबिक, वंदे भारत ट्रेन शाम 7:10 बजे डाउन लाइन से गुजर रही थी। इसी दौरान एक महिला, एक पुरुष और एक छोटा बच्चा ट्रेन की चपेट में आ गए, जिससे तीनों की मौके पर ही मौत हो गई। सूचना मिलने पर आरपीएफ और जीआरपी प्रभारी दलबल के साथ नगरनवी पहुंचे।सूचना मिलते ही गांव वालों की भीड़ जमा हो गई, लेकिन रेलवे पुलिस ने लोगों को मौके से दूर रखा। आरपीएफ प्रभारी संजय कुमार सिंह ने बताया कि शवों की पहचान नहीं हो पाई है। पहचान के लिए आस-पास के गांव वालों और पंचायत प्रतिनिधियों से संपर्क किया जा रहा है।

See also  पाकुड़ में पुल निर्माण साइट पर अपराधियों ने फेंकी पर्ची, 50 लाख रुपये रंगदारी की मांग

रांची के सेंट्रल यूनिवर्सिटी में CBI की छापेमारी,वित्तीय अनियमितता को लेकर दबिश
उन्होंने कहा कि शवों का पोस्टमॉर्टम कराया जाएगा और पहचान होते ही शव परिवार को सौंप दिए जाएंगे। स्थानीय लोगों के अनुसार, मरने वालों में पति, पत्नी और उनका बच्चा शामिल हैं, जो ट्रैक पार करते समय ट्रेन की चपेट में आ गए।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Trending Now