बिहार में मौसम ने ली करवट, 15 जिलों में आंधी-बारिश का अलर्ट, 4 डिग्री तक गिरेगा पारा

बिहार में मौसम ने ली करवट, 15 जिलों में आंधी-बारिश का अलर्ट, 4 डिग्री तक गिरेगा पारा

पटनाः बिहार में 24 घंटे के अंदर मौसम में बड़े बदलाव के आसार है। मौसम एक बार फिर से करवट लेने की तैयारी में है। मौसम विज्ञान केंद्र पटना के अनुसार राज्य के 15 जिलों के पूर्वी व पश्चिम चंपारण, गोपालगंज, सीतामढ़ी, गोपालगंज, सिवान, सारण, मुजफ्फरपुर, शिवहर, दरभंगा, मधुबनी, अररिया, किशनगंज, समस्तीपुर एवं बक्सर जिले के कुछ स्थानों पर आंधी-पानी की चेतावनी है। इन स्थानों पर 30-40 किमी प्रतिघंटा की रफ्तार से हवा चलने की संभावना है।

जम्मू कश्मीर के सोनमर्ग में ऐसे आया बर्फ का बवंडर,वायरल वीडियो ने उड़ाए होश, लोगों में फैली दहशत
पटना सहित शेष भागों का मौसम शुष्क बने होने के साथ आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे। 24 घंटों के बाद अधिकतम तापमान में दो से चार डिग्री की गिरावट का पूर्वानुमान है। पछुआ के कारण सुबह-शाम हल्की ठंड का प्रभाव रहेगा।
मंगलवार को समस्तीपुर सबसे ठंडा
राज्य के ज्यादातर भागों में सुबह के समय हल्के स्तर का कोहरा छाए रहने के आसार है। 30 जनवरी को पश्चिमी विक्षोभ उत्तर पश्चिम भारत को प्रभावित करेगा। मंगलवार को 6.8 डिग्री सेल्सियस के साथ समस्तीपुर सबसे ठंडा स्थान रहा।

पुलिस ने फ्लैट में की छापेमारी, पॉलिटेक्निक के छात्रों को 3 नाबालिग लड़कियों के साथ पकड़ा, देह व्यापार के संदेह पर कार्रवाई
पटना का न्यूनतम तापमान 13.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। तीन सौ मीटर गयाजी में सबसे कम दृश्यता दर्ज की गई। राज्य का न्यूनतम तापमान 6.8 डिग्री सेल्सियस से 17.9 डिग्री सेल्सियस के बीच दर्ज किया गया। पटना का अधिकतम तापमान 23.9 डिग्री सेल्सियस एवं किशनगंज जिले का 27.6 डिग्री सेल्सियस राज्य का सर्वाधिक अधिकतम तापमान दर्ज किया गया। मंगलवार को पटना सहित आसपास इलाकों में आंशिक रूप से बादल छाए रहने के साथ मौसम सामान्य बना रहा।

पूर्णिया में बड़े बिजनेसमैन के बेटे की गोली मारकर हत्या, लड़की के साथ फोटो खिंचाने को लेकर हुआ था विवाद
प्रमुख शहरों का तापमान ( डिग्री सेल्सियस में)
शहर           अधिकतम (°C)   न्यूनतम (°C)
पटना               23.9                   13.7
गया जी            24.6                    10.6
भागलपुर          25.0                    10.7
मुजफ्फरपुर       23.4                   12.2

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now