नीतीश ही नहीं सुदेश के लिए भी वक्फ बिल बना संकट का कारण, AJSU उपाध्यक्ष नाराज, कई नेता दें चुके हैं इस्तीफा

Picture of Live Dainik

Live Dainik

April 8, 2025

सुदेश महतो झारखंड छोड़ने की तैयारी में!  AJSU सुप्रीमो ने सिल्ली से चुनाव हारने के बाद उठाया बड़ा कदम, बढ़ी सियासी हलचल

डेस्कः वक्फ बिल पर समर्थन करना बिहार में नीतीश कुमार को राजनीतिक रूप से जहां महंगा पड़ता हुआ दिखाई दे रहा है। डैमेज कंट्रोल करने की तमाम कोशिशों के बावजूद जेडीयू की संकट कम नहीं हो रहा है। ठीक उसी तरह झारखंड में बीजेपी की सबसे पुरानी सहयोगी आजसू का अंदरूनी कलह वक्फ बिल के समर्थन के बहाने बाहर आ रहा है।

नीतीश कुमार का ये हाल! दिलीप जायसवाल और संजय झा के इशारे पर उठाते नजर आये आरती की थाली, ताजा वीडियो ने फिर उठाएं कई सवाल
वक्फ संशोधन बिल पर बीजेपी का साथ देने के बाद आजसू में विरोध के स्वर और तेज हो गये है। आजसू पार्टी के उपाध्यक्ष हसन अंसारी ने वक्फ संशोधन बिल का समर्थन करने पर पार्टी के खिलाफ ही मोर्चा खोल दिया है। उनका कहना है कि आजसू पार्टी को इस मामले पर सही स्टैंड लेने चाहिए था। यह अल्पसंख्यक के हितों के खिलाफ है।

See also  वक्फ बिल पर JDU का डैमेज कंट्रोल फेल! मुस्लिम नेताओं के प्रेस कांफ्रेंस में हुआ बवाल, पत्रकारों के सवाल सुनकर उठकर चले गये

बिहार में फिर पुलिस को दौड़ा-दौड़ाकर पीटा, 3 किमी रिवर्स गाड़ी दौड़ाकर जान बचाई
हसन अंसारी ही नहीं वक्फ बिल पर समर्थन के बाद आजसू से जुड़े अल्संख्यक समुदाय के लोगों ने पार्टी से दूरी बना ली है और कई नेताओं ने पार्टी तक छोड़ दी है। बिल पास होने के बाद आजसू पार्टी के रांची महानगर उपाध्यक्ष मोहम्मद जुबैर आलम ने पद से इस्तीफा दे दिया था। जिला परिषद सदस्य आदिल अजीम, रामगढ़ के नगर उपाध्यक्ष रिंकल खान, आजसू नेता अशरफ खान चुन्नू समेत कई नेता पार्टी छोड़ चुके है।

यूपी की लेडी सिंघम श्रेष्ठा ठाकुर पर उनके पति ने जेल से छूटने के बाद लगाये गंभीर आरोप, बिहार के रहने वाले रोहित राज सिंह रांची में चलाते थे स्कूल
विधानसभा चुनाव के बाद से ही आजसू पार्टी और सुदेश महतो के लिए कुछ भी अच्छा नहीं चल रहा है। पार्टी के संस्थापक सदस्य रहे और आंदोलनकारी कमल किशोर भगत की पत्नी पूर्व प्रत्याशी नीरू शांति भगत ने इस्तीफा देकर पार्टी को झटका दिया। विधानसभा चुनाव में जिस तरह से आजसू के उम्मीदवारों की हार हुई खासतौर पर सुदेश अपनी पारंपरिक सीट सिल्ली भी नहीं बचा सके उसके बाद से पार्टी का संकट शुरू हो गया। मांडू विधानसभा सीट पर पार्टी के उम्मीदवार निर्मल महतो बहुत कम मार्जिन से चुनाव जीते। जेएलकेएम पार्टी के अध्यक्ष जयराम महतो ने सुदेश की राजनीति पर सबसे बड़ा ग्रहण लगा दिया और आजसू के वोट बैंक में बड़ी सेंधमारी कर दी। 2009 से कांके रोड़ का बंगला नंबर-5 जिसमें वो रहा करते थे वो भी उनसे छीन गया। लगातार मिल रहे झटकों सुदेश कैसे उबरेंगे ये उनकी राजनीति के लिए सबसे बड़ी चुनौती है।

See also  राज्यसभा चुनाव में JMM को विधायकों की खरीद-फरोख्त की आशंका, चुनाव आयोग से की शिकायत

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Trending Now